Category Archives:  Spiritual

इन राशियों के लिए आरम्भ हुयी परेशानियां, नीच राशि में प्रवेश कर रहा सूर्य

Oct 02 2020

Posted By:  Sunny

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य पिता, इज्जत, उच्च पद, नेतृत्व, सहस और हड्डियों की मजबूती का प्रतिनिधि बताया गया है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अक्टूबर 2020 को सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहा है | इस दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे | जानकारी के लिए बता दे तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है | इसी वजह से इस राशि में सूर्य अशुभ फल प्रदान करता है | ऐसे में सभी राशियों को शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है | जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है |



मेष- आपके दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है | व्यापार व कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |



वृष-  आप शत्रुओ पर हावी रहेंगे | इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है |

मिथुन- आपके लिए ये गोचर शुभ नहीं है | सोच समझकर ही किसी कार्य में हाथ डाले |

कर्क- आप किसी मानसिक चिंता से घिर सकते है | नौकरीपेशा जातको का ट्रांसफर हो सकता है |

सिंह- कामकाज को लेकर माह सफलताभरा रहेगा | कामकाज में मित्रो का साथ मिलेगा |

कन्या- परिवार के सदस्यों में मतभेद हो सकते है | धन के मामले अटक सकते है |

तुला- खर्चे, शत्रु और तनाव से आप घिरे रहेंगे | दाम्पत्य जीवन को लेकर भी स्थिति शुभ नहीं है |

वृश्चिक- आपका आर्थिक पक्ष कमजोर होने वाला है | तैयार रहने की जरूरत है |

धनु- समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | बीमार चल रहे है, तो स्वास्थ्य में सुधार आएगा |

मकर- आपके लिए समय शुभ नहीं है | कोर्ट कचहरी के मामले में उलझ सकते है |

कुम्भ- किसी यात्रा में नुकसान हो सकता है | ऑफिस में सीनियर से बहस हो सकती है |

मीन- रिश्ते-नातो को लेकर सतर्क रहे | इस अवधि में उधार लेने से बचे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर