Category Archives:  Spiritual

राशिफल 03 अक्टूबर 2020: कुम्भ राशि वालो के लिए कमजोर रहेगा दिन, जानिए बाकी राशिओं का हाल...

Oct 02 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिनमान उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है | मानसिक तनाव कामकाज में रुकवाट डाल सकता है | नौकरीपेशा जातक आज काम में ध्यान देंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन अच्छा है | विवाहित जातको को ससुराल पक्ष से आज कोई फायदा होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आमदनी में वृद्धि करने को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखे, सफलता अवश्य मिलेगी | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कुछ क्रिएटिव कर सकते है | विवाहित जातको के लिए दिन शानदार रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | पूर्व में किसी काम का फल आज मिल सकता है | आज कोई मित्र आपसे बिज़नेस का आईडिया शेयर कर सकता है | ऑफिस के काम में व्यस्तता के बीच खानपान का भी ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | मन में किसी बात की ख़ुशी रहेगी, जो आपके चेहरे से झलकेगी | ऑफिस में आपकी छवि मजबूत होगी, आपका प्रभाव भी बढ़ेगा | गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए आप कुछ कदम उठा सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन संतुष्टि भरा रहेगा | लेकिन शाम को किसी बात की चिंता आपको घेर सकती है | इस राशि के व्यापारी जातको के लिए दिन शुभ रहेगा, नयी डील कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में सफलताभरा रहेगा | कार्यक्षेत्र में बदलाव लाने को लेकर लिया गया निर्णय सही साबित हो सकता है | हालाँकि आज के दिन आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, तली चीजों से दूर रहे | जीवनसाथी किसी बात को लेकर रूठ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कहीं निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की मदद ले तो अच्छा है | ऑफिस में आज अधिक काम रहेगा, शाम को थकान महसूस कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा, साथ में समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज कुछ नए दोस्त बना सकते है, हालाँकि आज अपने राज किसी से शेयर ना करे | विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश कर सकते है | जीवनसाथी को उपहार दे तो अच्छा है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | घर में नयी प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | अपने दोस्त के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने का विचार कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी आपको शुभ समाचार दे सकता है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए दिन शुभ है | आज किसी धार्मिक कार्यक्रम मे माता पिता के साथ हिस्सा ले सकते है | जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिनमान कमजोर रहेगा | कोई काम मनचाहे ढंग से नहीं होगा, जिस वजह से आपका मूड खराब रह सकता है | आज पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको दे सकते है | नौकरीपेशा जातक किसी काम में जल्दबाजी ना करे | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | माता जी किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने की इच्छा जता सकती है | आज कोई अनजान आपको काम की सलाह दे सकता है, आप उस पर गौर करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है, ध्यान देने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर