Category Archives:  Spiritual

बेहद लकी होते है ये 6 जानवर, इन्हे पालने से आता है धन-वैभव

Oct 02 2020

Posted By:  Sunny

आप जानते होंगे गाँवों में कई लोग गाय-भैंस और बकरियां पालते है, वैसे ये उनकी आजीविका का साधन भी होता है | साथ ही ये उनकी दूध-छाछ जैसी जरूरतों को भी पूरा करते है | वहीँ शहरो में लोग कुत्ते, बिल्ली, मछली और खरगोश जैसे जानवर पालते है | आपको जानकर हैरानी होगी कि कई देशो में तो लोग शेर, चीता और मगरमच्छ तक पालते है | खैर ज्योतिष में कुछ ऐसे जानवरो के बारे में बताया गया है, जिन्हे घर में रखने से खुशहाली, सुख और समृद्धि आती है | ज्योतिष के अनुसार अपने ग्रह और नक्षत्र के अनुसार ही जानवर पालने चाहिए | बता दे ये जानवर आपके जीवन पर आया संकट भी टाल देते है | तो चलिए जानते है, वे लकी जानवर कौनसे है |


कुत्ता


हिन्दू धर्म में कुत्ते को महादेव के रूप भैरव का वाहन बताया गया है | कुत्ता पालने से भगवान भैरव की कृपा प्राप्त होती है | साथ ही माँ लक्ष्मी की कृपा बनती है | ज्योतिष में बताया गया है कि कुत्ता पालने से ग्रहो के अशुभ प्रभाव भी खत्म हो जाते है | वैसे यदि आप कुत्ता पालने में सक्षम नहीं है, तो आप रोजाना कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाये |

मछली


वास्तु और फेंगसुई दोनों में ही मछली का बड़ा महत्व बताया गया है | इसके अलावा भगवान विष्णु ने भी मत्स्यावतार लिया था, जिसके चलते मछली की महत्ता और बढ़ जाती है | ऐसा बताया जाता है कि घर में मछली रखने से घर में कोई विपदा नहीं आती है | घर में सुनहरी मछली रखने से आने वाला हर संकट टाल जाता है | वहीँ काली मछली रखने से घर की बुरी नजर से रक्षा होती है |



खरगोश


खरगोश बड़े ही प्यारे होते है | इसके साथ ही ये बड़े शुभ भी होते है | वास्तु शास्त्र में उन्हें सुख समृद्धि का कारक माना गया है | घर में खरगोश के होने से खुशहाली आती है और नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता बढ़ती है | इसके अलावा बुरी नजर से भी रक्षा होती है |

कछुआ


वास्तु और फेंगसुई दोनों में ही कछुए का बड़ा महत्व है | कछुआ घर से बड़े से बड़ा दोष दूर कर देता है | इसके अलावा कछुआ घर में गुडलुक भी लाता है | वैसे यदि आप घर में कछुआ नहीं पाल सकते है, तो आप ताम्बे या चांदी की धातु का बना कछुआ घर में रख सकते है |

मेंढक


वास्तु में मेंढक को बड़ा ही लकी माना गया है | घर में मेंढक के होने से बीमारियां कोसो दूर रहती है | ये सकारात्मकता और भाग्योदय में वृद्धि करते है | यदि आप मेंढक नहीं पाल सकते है, तो घर में पीतल या कांच का बना मेंढक का स्टेचू भी रख सकते है |

घोडा


ज्योतिष में घोड़े को बड़ा ही लकी माना गया है | घोड़े की तस्वीर भी घर में लगाने की सलाह दी जाती है | ये ग्रहो की बुरी दशा को भी शुभ दशा में बदल देता है | वैसे घोडा पालना हर किसी के लिए सम्भव नहीं है | ऐसे में आप अपने घर में घोड़े की तस्वीर या घोड़े का स्टेचू जरूर रखे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर