Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 अक्टूबर 2020: इन राशियों को कामकाज में मिलेंगे मनचाहे नतीजे, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आप अधिक व्यस्त रहेंगे | कामकाज से जुडी कोई चिंता आपको सता सकती है | सेहत-स्वास्थ्य को लेकर दिन शुभ है | प्रेम जीवन में आज प्रिय से किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते है | आप खर्चो में कमी लाने की कोशिश करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज आपकी आमदनी तो अच्छी होगी, लेकिन खर्चे भी बढ़ने वाले है, सावधान रहे | नौकरीपेशा जातको लिए दिन थोड़ा मुश्किलभरा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को समझने में असमर्थ होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका व्यवहार आज लोगो को आपकी ओर आकर्षित करेगा | आज आप कामकाज में अधिक ध्यान देंगे, आपको इसका फल भी मिलेगा | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, जीवनसाथी से आपको कोई अच्छा उपहार मिल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कोई ऐसा काम पूरा होने वाला है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं थी | परिवार में आज किसी बात को लेकर उठापटक हो सकती है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | कामकाज में मन लगाने में परेशानी होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आमदनी में वृद्धि करने को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | आपके सर से आज किसी जिम्मेदारी का बोझ हटने वाला है, आप आजाद महसूस करेंगे | शाम को मित्र से मुलाकात कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपके कुछ खर्चे आपकी चिंता का विषय बन सकते है | परिवार में माहौल अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर आज सावधान रहे, शांति से कार्यो को अंजाम दे | जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है, इस बारे में बात करने की जरूरत है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा | नौकरीपेशा जातको के सामने आज कोई परेशानी खड़ी हो सकती है | शेर-ओ-शायरी करने वाले लोगो को आज बड़ी तारीफे मिलेंगी | घर में आज किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है | जीवनसाथी संग प्रेम बना रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है, ख्याल रखे | कामकाज को आज एन्जॉय करेंगे | इस राशि के व्यापारी नए साझेदार जोड़ सकते है | दाम्पत्य जीवन में आप कोई गलतफहमी ना उत्पन्न होने दे, ये आपके रिश्तो को बिगाड़ सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी बात से मन प्रसन्न रहेगा, ख़ुशी आपके चेहरे से झलकेगी | आज किसी से प्रेम का इजहार करना चाहते है, तो दिन शुभ है | कामकाज में आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन शुभ रहेगा, मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे |  परिवार में बुजुर्गो की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए | प्रेम जीवन में आज जीवनसाथी का जिद्दी रवैया को नागवार गुजरेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन आज बढ़िया रहेगा | हालाँकि कामकाज को लेकर आप थोड़े असंतुष्ट हो सकते है | परिवार में कोई शुभ समाचार आने वाला है, जिससे ख़ुशी का माहौल रहेगा | आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव आने वाला है | विवाहित जातक आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छ रहेगा हालाँकि कुछ मामलो में आपको संभलकर रहना होगा | सेहत अच्छी रहेगी, आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते है | आपका कोई मित्र आज आर्थिक मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर