Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 अक्टूबर 2020: आज इन राशियों पर बनेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखे आपको कामकाज में सफलता अवश्य मिलेगी | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक, इस दिशा में कदम उठा सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में नतीजे मिलने में देरी हो सकती है, आप चिंतित ना हो | इस राशि के व्यापारी नए साझेदार जोड़ सकते है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी आपसे कुछ बाते कहेगा, जिस पर गहनता से विचार करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | दोपहर के बाद ऑफिस में आपकी स्थिति में बदलाव आ सकता है | किसी बड़े खर्चे की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है | आज आप सरकारी क्षेत्र से लाभ लेने की कोशिश में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | नौकरीपेशा जातको के ऑफिस में आज अधिक काम रहेगा, आप व्यस्त रहेंगे | शाम को माता पिता के साथ पार्क में टहलने जा सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक रिश्ते में गलतफहमी पैदा ना होने दे | आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में मन लगाने में कठिनाई महसूस होगी | हालाँकि आज किसी को उधार दिया मिलने से आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे | आपके प्रेम जीवन के बारे में परिवार को पता चल सकता है, अच्छा होगा आप खुद पहल करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | नौकरीपेशा जातको के पदोन्नति होने के प्रबल आसार है | आज के दिन आप किसी से बेरुखी से पेश ना आये | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव की स्थिति को खत्म करने में आप सफल होंगे | परिवार का माहौल आपको सुख देगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपकी समझदारी से सहकर्मी प्रसन्न होंगे, आपकी तारीफ कर सकते है | व्यापारी वर्ग के जातको को आज कामकाज में जीवनसाथी का साथ मिलने वाला है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शानदार रहेगा | रिश्ते में रोमांस रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | आज के दिन मानसिक तनाव को अपने पर हावी ना होने दे | कामकाज को लेकर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, बशर्ते आप पूरा ध्यान लगाए | दाम्पत्य जीवन में झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है, आप ऐसी स्थित से बचने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप धार्मिक विचारो से घिरे रहेंगे, कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | वैसे आज के दिन अपना कोई राज किसी से शेयर ना करे | आज के दिन किसी भी जरुरी काम के लिए बाहर जाते समय घर के बड़ो आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज पिताजी आपको काम की सीख दे सकते है | आज किसी अधूरे काम को पूरा करने की जुगत में रहेंगे | शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे | मित्रो से अपने मन की बाते शेयर करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर रह सकता है | आप परिवार पर ध्यान दे, किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो सकता है | ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि अधिक देर तक ऑफिस में रुकना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है, जिससे आप खुश दिखाई देंगे | नए व्यापार को लेकर मित्रो से सलाह मशवरा कर सकते है | आज आपको किसी घरेलू काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है | अविवाहित जातको का विवाह तय हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर