Category Archives:  Spiritual

बेहद अशुभ होते है ये जानवर, घर में गरीबी और बदहाली का बनते है कारण

Oct 05 2020

Posted By:  Sunny

एक लम्बे समय से मनुष्य और जानवरो का गहरा संबंध रहा है | अपनी आजीविका के लिए, शौक के लिए, घर की सुरक्षा के लिए और आवागमन के लिए मनुष्य जानवरो को पालता आया है | कहीं ना कहीं ये जीव जंतु हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके है | ज्योतिष में कुछ ऐसे जीव जन्तुओ के बारे में बताया गया है, जिनका घर में आना या होना शुभ फल देता है | वहीँ कुछ ऐसे जीव जन्तुओ के बारे में भी बताया गया है, जिनका घर में आना अशुभ माना जाता है | इनसे धन हानि से लेकर स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है | आज हम आपको ऐसे ही जानवरो के बारे में रोचक जानकारी देने जा रहे है |


कबूतर


कबूतर एक शांत प्राणी माना जाता है, किन्तु ज्योतिषशास्त्र में घर में इसकी उपस्थिति को अशुभ बताया गया है | घर में कबूतर का घोसला अशुभ फल प्रदान करने लगता है | दरअसल कबूतर का संबंध राहु से बताया गया है | इसी वजह से माना जाता है कि घर में कबूतर के होने से नकारात्मकता और बदहाली आने लगती है |



बिल्ली


ज्योतिष में बिल्ली को भी राहु का प्रतीक माना गया है | इसके चलते ज्योतिष में इसके अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है | खासतौर पर काले रंग की बिल्ली को अशुभ माना जाता है | हालाँकि कई देशो में बिल्लियों को शुभ माना जाता है, बता दे प्राचीन मिस्त्र में बिल्लियों को पूजा जाता था |

गिद्ध


गिद्ध को भी अशुभ प्राणी कहा गया है | गिद्ध मृत जीवो को खाता है, जिस वजह से इसे अशुभ प्राणी कहा जाता है | जिस घर में इसका आगमन होता है, वहां नकारात्मकता बढ़ने लगती है | परिवार के सदस्यों में लड़ाइयां होने लगती है | बता दे घर में गिद्ध के आने पर शांति पाठ कराने की मान्यता है |

चमगादड़


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में चमगादड़ का आना अशुभ है | चमगादड़ को रात का पक्षी कहा जाता है | जिस वजह से घर में इसके आने से नकारात्मक शक्तियां बढ़ने लगती है और जीवन में कष्टों का आगमन होता है | बताया जाता है की चमगादड़ का अचानक आना अशुभ समाचार के आने का भी संकेत देता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर