Category Archives:  Spiritual

Vastu: यहाँ जानिए कैसे आपके घर में आएगी धन धान्य और खुशहाली

Oct 06 2020

Posted By:  Sunny

वास्तुशास्त्र, ज्योतिषशास्त्र और अंकशास्त्र में हमारे जीवन में सुख प्राप्ति से जुडी कई बाते बताई गयी है | इन बातो के पालन से सुखी जीवनयापन सकता है | हालाँकि आज हम केवल वास्तुशास्त्र की बात करेंगे | वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी छोटी छोटी बाते बताई है, जिनकी अनदेखी करना आर्थिक नुकसान से लेकर स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है | आज हम आपको ऐसी कुछ छोटी छोटी जानकारियां देने जा रहे है, जो आपके जीवन में सुख-शांति और धन धान्य में वृद्धि कर सकती है |



घर में कबूतर का घोसला अशुभ माना जाता है | इससे घर में गरीबी और बदहाली पैदा होने लगती है |



घर में मधुमक्खी या ततैये का छत्ता है, तो हटा दे | घर में इनका छत्ता अकस्मात दुर्घटना का कारण बनता है |

मकड़ी का जाला अक्सर घर में देखने को मिलता है, बता दे इसे देखते ही हटा देना चाहिए | मकड़ी का जाला उलझन और परेशानी को बढ़ाता है |

टूटे हुए कांच या आईने को कभी घर में ना रखे, ये नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है | यदि ऐसा शीशा घर में है, तो तुरंत बाहर निकाल दे |

घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना जाता है | ये किसी के घर छोड़कर जाने या अशुभ होने का संकेत देता है |

घर की छत पर कभी कबाड़ का सामान ना रखे |

पूजाघर के बासी फूलो को घर में ना रखे, इन्हे जल में प्रवाहित कर दे |

घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाए, ये घर में नकारात्मकता को प्रवेश करने से रोकता है |

घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पौंछा लगाए |

धन की तिजोरी का मुंह सदैव उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए, इससे धनवृद्धि होती है |

दक्षिण दिशा में कभी आइना ना लगाए | आईने के लिए उत्तर और पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है |

घर में सजावट के लिए उल्लू, झरना, और महाभारत की तस्वीरें ना लगाए |

घर के मुख्य द्वार पर कभी गंदगी ना होने दे | इससे घर से लक्ष्मी जाने लगती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर