Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 अक्टूबर 2020: इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में काम अचानक से बढ़ सकता है, जिस वजह से आपको अधिक देर रुकना पड़ेगा | आज कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ महसूस होगा | दाम्पत्य जीवन वाले आज जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने को कम ना आंके, स्वयं पर भरोसा रखे और कार्यो को अंजाम दे | घर में सुख शांति का माहौल रहेगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय की कोई बात बुरी लग सकती है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में व्यस्त रहेंगे, हालाँकि जल्दी फ्री होने की कोशिश में भी रहेंगे | आपको व्यर्थ के खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | आज कोई दोस्त लम्बे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, इससे आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी | आज किसी करीबी के साथ रिश्ते में गलतफहमी पैदा होने से विवाद बढ़ सकता है | आज जीवनसाथी से किसी फैसले में राय ले सकते है | स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ चीजे कामकाज से आपका ध्यान भटका सकती है, इनसे निपटने की कोशिश करे | घर का कोई सदस्य आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शुभ है, आज का दिन एन्जॉय करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होने वाला है | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति को भी संबल मिलेगा | कहीं यात्रा का प्लान बना रहे है, तो फ़िलहाल के लिए टाल दे | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलने वाली है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | पिताजी के साथ आपका रिश्ता सुधरेगा, उनके साथ कोई जरुरी बात डिसकस कर सकते है | प्रेम जीवन वाले अपने परिवार से अपने विवाह की बात कर सकते है | परिवार के कुछ सदस्यों का साथ मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका मिलेजुले रूप का रहेगा | मन में कुछ विचार चलेंगे, जिनसे आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | कामकाज को लेकर सहकर्मी से आप मदद ले सकते है | जीवनसाथी पर किसी चीज को लेकर शक करना आपके रिश्ते को बिगाड़ सकता है, इस पर ध्यान दे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कामकाज के सिलसिले में आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज शाम को परिवार संग समय बिताएंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिनमान शुभ है | आज प्रिय आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में बॉस के सामने किसी काम को लेकर अपने सुझाव पेश कर सकते है | व्यापारी वर्ग से जुड़े जातक कहीं निवेश कर सकते है | संतान की संगति को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते है | संतान को आराम से समझाने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आज का दिन थकाने वाला साबित होगा | आज शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | किसी मित्र से आप व्यापार का आईडिया शेयर कर सकते है | घर में बीमार सदस्य की सेहत में सुधार होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी मित्र से बहस हो सकती है, आप धैर्य रखे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | आप अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में रहेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर