Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 अक्टूबर 2020: इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन महत्वपूर्ण साबित होने वाला है | आज कोई दोस्त बड़े काम आने वाला है | नौकरीपेशा जातक आज सामान्य के मुकाबले अधिक व्यस्त रहेंगे | आज बच्चो के साथ शाम को घूमने जा सकते है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में आज आपको वृद्धि देखने को मिलेगी, इससे मन खुश होगा | आप पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है | आज किसी कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है | आपको जीवनसाथी संग चल रही गलतफहमी को दूर करने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप काफी खिले-खिले रहेंगे | आपका ये नया अवतार आपके आसपास के लोगो को पसंद आएगा | आज आप समय का सदुपयोग करते नजर आएंगे | परिवार में किसी बात को लेकर चिंता का माहौल पैदा हो सकता है, आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | आज मन में कोई विचार बार बार आएगा, जिसे आप मित्र से शेयर कर सकते है | ऑफिस में नए प्रोजेक्ट के साथ आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है | अपनी सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे | आज जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपके अटके हुए पुरे होने वाले है | आमदनी में वृद्धि होने से आपके हौंसले में भी वृद्धि होगी | संतान से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है | व्यापारियों को आज मनचाहे नतीजे मिलेंगे | किसी से प्रेम करते है, तो दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं, जिस वजह से परिवार या दोस्त नाराज हो सकते है | अपनी सेहत का ख्याल रखे, छोटी सी समस्या को नजरअंदाज ना करे | ससुराल पक्ष से आप कोई जरुरी बात कर सकते है | आज जीवनसाथी से अपनी कोई पुरानी याद शेयर कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढाव से भरा रहेगा | ऑफिस में बॉस से डांट पड़ सकती है, आप धैर्य रखे | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | विवाहित जातको को सावधान रहने की जरूरत है, आपकी कोई बात गृहस्थ जीवन में विवाद का कारण बन सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शान्तिभरा रहेगा | आज अपने अंदर झाँकने का मौका मिलेगा, आध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा | नौकरीपेशा जातक को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | जीवनसाथी से किसी जरुरी मुद्दे पर बात कर सकते है | आपका स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आज काम कम रहेगा | आज पिताजी आपको कोई काम सम्भला सकते सकते है, आप उसे पूरा करेंगे | आज किसी व्यक्ति के प्रति आपकी सोच पूरी तरह बदलने वाली है | जीवनसाथी आज किसी चीज को लेकर आपकी तारीफ करेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप अपने व्यर्थ खर्चो की लिस्ट बना सकते है | आज आपकी बुद्धिमता की परीक्षा हो सकती है | ऑफिस में आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद रिश्ते में दूरिया ला सकता है, दूर करने की कोशिश करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में कुछ बातो को लेकर द्वन्द की स्थिति बनेगी, इसे दोस्तों से शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे | आज आपका ध्यान आमदनी में वृद्धि करने के तरीको पर रहेगा | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | सरकारी वर्ग के लोगो को आज आगे बढ़ने का मौका मिलेगा | विवाहित जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा | आपको सर दर्द की समस्या हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर