Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 अक्टूबर 2020: इन राशियों के लिए उत्तम है रविवार का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
कुछ मामलो में आपका दिन फलदायक साबित होगा | आज कोई मित्र आपसे किसी कार्य में मदद मांग सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालाँकि आप खर्चो पर ध्यान दे | आज आपका जीवनसाथी व्यापार को कोई आईडिया सुझा सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में अपना सामर्थ्य दिखाएंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | कार्यक्षेत्र में प्रभाव जमाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | पहले कहीं निवेश किया गया धन अच्छा फल देने वाला है | घर में आज किसी बात को लेकर माहौल गरम रहेगा, आपको सँभालने की जरूरत है | जीवनसाथी किसी काम में आपकी मदद मांग सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज किसी बात को लेकर मन में असमंझस की स्थिति रहेगी | आप कोई धार्मिक किताब पढ़े, आपको शांति मिलेगी | आज कामकाज को लेकर थोड़े सजग रहे | आज गृहस्थ जीवन की किसी नयी जिम्मेदारी के लिए आप तैयार रहे | स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन खुशहाली भरा रहेगा | शाम को दोस्तों संग मौज मस्ती कर सकते है | काम की तलाश कर रहे जातको को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है | आर्थिक स्थिति में बदलाव आने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे परिवार वाले आपकी तारीफ करेंगे | ऑफिस में आज आज काम सामान्य के मुकाबले अधिक रह सकता है | आज आप किसी से क्रोध से पेश ना आए | इसका आपके दाम्पत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस दौरान अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | आपको आमदनी में गिरावट देखने को मिलेगी, जिस वजह से आप परेशान हो सकते है | प्रेम जीवन में जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, आप दिल पर ना ले |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे | ऑफिस में आज काफी परेशानी भरा रहेगा, नयी चुनौतियाँ आएगी | आज जीवनसाथी आपको खुश करने के लिए बड़ी मेहनत करेगा, आप भी उनके प्रयासों का सम्मान करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे जातको को शुभ समाचार मिल सकता है | नौकरीपेशा जातक अपने विरोधियों पर भारी रहेंगे | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, आप उनके लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | प्रेम जीवन अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि पेट से जुडी समस्या होने से कठिनाई हो सकती है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी काम में मदद करेंगे | घर में आज नयी प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | प्रेम जीवन में पैदा हुयी गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार से मिल रहे सपोर्ट से आपके चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | वैसे आज के दिन आप किसी से ईगो से पेश ना आए, स्थिति हाथ से निकल सकती है | कामकाज में ध्यान देंगे, लंबित कार्यो को भी समय पर निपटाने की कोशिश में रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में जूनियर आपसे काम में मदद मांग सकता है | आज धन के लेनदेन में आप सावधान रहे, नुकसान होने की सम्भावना है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | किसी भ्रम के चलते प्रेम जीवन को लेकर आप आशंकित हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर