Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 अक्टूबर 2020: इन 04 राशियों से प्रसन्न है महादेव, जानिए क्या रहेगा आपकी राशि का हाल...

Oct 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ कामो में आपको किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बनेंगे | आपको रिस्क लेने की आदत विकसित करनी चाहिए | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन शुभ है, प्रिय के साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप किसी बात को लेकर बड़े ही उत्साहित रहेंगे | आमदनी बढ़ाने को लेकर अपने दोस्तों से विचार कर सकते है | कामकाज को लेकर आज अधिक ही व्यस्त रहेंगे | दाम्पत्य जीवन के मामले में दिन कमजोर है, आज शान्ति बनाये रखने की कोशिश करे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | जमीन जायदाद से जुडी कोई डील फाइनल कर सकते है | नौकरीपेशा जातक अपने काम को एन्जॉय करेंगे | आपकी पकड़ बनेगी | जीवनसाथी की कोई बात आपको बड़ी पसंद आएगी, आप उनकी समझदारी की तारीफ कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने अधूरे और अटके पड़े कामो पर ध्यान देंगे | हालाँकि आज शरीर में आप थकावट महसूस कर सकते है, सेहत का ख्याल रखे | परिवार में सुख शांति का माहौल सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति समाप्त होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | किसी नए काम में आप हाथ आजमाने का विचार कर सकते है | सेहत के मामले में दिन शुभ है | आज ससुराल पक्ष से आपकी बहस हो सकती है, ऐसी स्थिति से बचने की कोशिश करे | प्रेम जीवन वाले अपने रिश्ते से संतुष्ट होंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज का दिन आपके लिया नया सवेरा लेकर आया है | बिगड़े रिश्तो को फिर से सँवारने के लिए आज का दिन सबसे उत्तम है | आपको खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को आज अच्छा लाभ मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन ठीक रहेगा | आप अपने पर भरोसा रखें, आपको मेहनत का फल अवश्य मिलेगा | आज परिवार के लिए कुछ ख़ास करने का विचार कर सकते है | कामकाज के मामले में आज दिन चुनौतीभरा रहेगा | किसी मित्र की मदद से प्रिय को अपने परिवार से मिलवा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन आज बड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिस वजह से थकान महसूस होगी | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उसे पूरा करेंगे | दाम्पत्य जीवन में पैदा हुआ भ्रम रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है | हो सके तो उसे दूर करने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | आज के दिन नए कामो को हाथ में लेना सही नहीं है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा, बशर्ते काम में जल्दबाजी ना करे | प्रेम जीवन वाले जातक किसी बात को लेकर बैचेन रहेंगे, आप प्रिय से इस बारे में बात करे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको अच्छे लाभ मिलेंगे, जिनसे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज किसी निजी काम में आपको परिवार के सदस्य की मदद मिलने वाली है | आज के दिन आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से मतभेद पैदा हो सकते है, माहौल को ठंडा रखने की कोशिश करे | आज संतान पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है | प्रेम जीवन वालो के जीवन में कोई बड़ी ख़ुशी आने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | लेनदेन के मामले में ख़ास सतर्कता बरतने की कोशिश करे | कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी, लोग आपकी बात सुनेंगे | आज वाहन चलाते समय ख़ास सावधानी बरते | दाम्पत्य जीवन वालो को नई ख़ुशी मिलेंगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर