Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 अक्टूबर 2020: क्रोध पर काबू रखे सिंह राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी काम को लेकर आज अधिक व्यस्त रहेंगें, हालाँकि इसके आपको नतीजे भी अच्छे मिलेंगे | कोई मित्र घर में मुलाकात के लिए आ सकता है | आज आपका बदला हुआ व्यवहार लोगो को पसंद आएगा | दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ निर्णय लेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | हालाँकि सेहत को लेकर आज थोड़े सावधान रहे | आज लेनदेन में मामलो में किसी भी तरह के वादे करने से बचे | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी आपकी समझदारी की तारीफ करेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | इसीलिए किसी चीज में अधिक उत्साह ना दिखाए | अपने खर्चो को लेकर आपको संयमित होने की जरूरत है | परिवार के किसी सदस्य के लिए आप कुछ खरीद सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सरकारी योजना का लाभ मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको का दिन आज सहकर्मियों की मदद करने में निकलेगा | किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते है, अच्छा होगा किसी करीबी से दिल की बात कहकर मन को हल्का करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज का दिन शुभ है | कहीं निवेश करने का विचार कर रहे है, दिन शुभ है | व्यापारी अपने साथ नए साझेदार जोड़ सकते है | आज के दिन किसी पर गुस्सा ना करे, सामने वाले की नजरो में आपकी इज्जत कम हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में सुकून रहेगा, अच्छा समय बिताएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन बेहद ही शुभ है | आपको कुछ नए फायदे होने वाले है, आप उन पर ध्यान केंद्रित करेंगे | शाम के समय परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय से कोई अच्छा सा सरप्राइज मिलने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज के वजह से आपकी व्यस्तता को लेकर परिवार वाले शिकायत कर सकते है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में आज आपको सफलता मिलेगी | प्रेम जीवन वाले जातको के मन में प्रिय के लिए कुछ करने की भावना जागेगी | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कुछ बातो को लेकर आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | आज के दिन कामकाज में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है, बॉस की आप पर नजर रहेगी | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | प्रेम जीवन में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है, इससे बचने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि लेनदेन के मामलो में खास सावधानी बरते | आपको व्यायाम की आदत डालनी चाहिए |  प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में सामंझस्य बढ़ेगा, रिश्ते में सकारात्मकता आएगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आज बने बनाये कार्य अचानक बिगड़ सकते है, आप चिंतित ना हो स्थिति जल्द ही काबू में आएगी | परिवार में आपकी तारीफ होगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रहेगा, किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा ना होने दे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा, हालाँकि सेहत को लेकर आपको सावधान रहना चाहिए | उल्टा सीधा खाने से परहेज रखे | किसी काम में आप मित्र की मदद ले सकते है | जमीन जायदाद के मामले में आज आपको अच्छा फायदा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापारियों को आज किसी अनुभवी का साथ मिलने वाला है, जो आपको बड़ा लाभ पहुंचाएगा | नौकरीपेशा जातक की उच्च अधिकारी तारीफ करेंगे, आपको कोई उपहार भी दे सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, शाम को घूमने जा सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर