Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 अक्टूबर 2020: तुला राशि वालो को मिलेगा धनलाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन काफी राहतभरा रहेगा | कामकाज में मन लगाएंगे, आपको इसका फल भी मिलेगा | आप अपने भाई या बहन के करियर की ग्रोथ के लिए कुछ कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | दोस्तों के साथ दिन एन्जॉय कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आप किसी चीज की एजेंसी ले सकते है | आप घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते है | नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आज आपका रवैया बदला हुआ रहेगा, जीवनसाथी शिकायत कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | सटीक पूर्वानुमान की आपकी खासियत आज बड़े काम आने वाली है | कोर्ट कचहरी के मामलो में सफलता मिलने के आसार बन रहे है | आपके खर्चो में वृद्धि होने वाली है, हालाँकि आमदनी अच्छी होने से संतुलन बना रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | हालाँकि किसी चीज की चिंता आपको घेर सकती है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | आज शाम को आप किसी की बर्थ डे पार्टी में शामिल हो सकते है | आज आप अपने निजी जीवन की बाते किसी से शेयर ना करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपका कोई मित्र आपसे मुलाकात के लिए आ सकता है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस  के माहौल में बदलाव महसूस होगा | आज जीवनसाथी को लेकर केयरलेस रवैया आपके लिए मुसीबत बन सकता है | जीवनसाथी पर ध्यान दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप लोगो से प्रेम से पेश आये आपके रुके काम चल पड़ेंगे | कामकाज को लेकर आज अधिक व्यस्त रह सकते है | माताजी के साथ शाम को कुछ खरीददारी करने जा सकते है | जीवनसाथी के साथ पैदा हुए मतभेद, तनाव को बढ़ाएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | पूर्व में कहीं निवेश किये गए धन का आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है | व्यापारी वर्ग के जातक आपको कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा | आज जीवनसाथी से मिली कोई खुशखबरी आपका दिन बना देगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी मामले में निर्णय लेने में आपको दुविधा का सामना करना पड़ सकता है | वैसे अभी निर्णय ने ले तो अच्छा है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, कोई बड़ी चिंता दूर होने वाली है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन अच्छा बीतेगा | ऑफिस में सहकर्मी आज आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे | कहीं घूमने का प्लान बनाकर बैठे जातको को आज प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है | अपने निजी जीवन को लेकर आप विचारमग्न रहेंगे, किसी से अपने मन की बात शेयर कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आपका दिन ठीक रहेगा | शाम को किसी से बहस हो सकती है, आपको ऐसी स्थिति में समझदारी से काम लेना चाहिए | व्यापारी आज किसी खास डील को लेकर उत्साहित रहेंगे | अपने आसपास के लोगो की पॉजिटिव बातो को नोटिस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज कुछ मामलो में आपका दिन फलदायी साबित होगा | आज किसी मित्र से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली है | आज के दिन किसी को उधार देने से बचे | कुछ नए लोगो से जान-पहचान आपको बड़ा फायदा कराएगी | प्रेम जीवन वालो को किस्मत का साथ मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा | परिवार के साथ वक़्त बिताने का मौका मिलेगा, आपको इससे अपनी जिम्मेदारियों का भी अहसास होगा | जीवनसाथी के लिए कुछ नया कर उन्हें खुश करने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर