Category Archives:  Spiritual

क्या आप जानते है लाफिंग बुद्धा से जुडी ये जरुरी बाते, आपके जीवन में आ सकती है खुशियां

Oct 13 2020

Posted By:  Sunny

यदि आप वास्तु शास्त्र और फेंग शुई के बारे में जानते है, तो आप लाफिंग बुद्धा के बारे में भी जानते होंगे | जीवन में सुख शांति के लिए घर में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है | वास्तु और फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा के बारे में कई बाते लिखी गयी है | घर में या अपने ऑफिस में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से बड़े फायदे होते है | ये नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदल देता है | लाफिंग बुद्धा की प्रतिमाये कई प्रकार की मिलती है, इन सबका अलग महत्व होता है | आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे है कि लाफिंग बुद्धा की कौनसी मूर्ति कौनसा फल प्रदान करती है |


व्यवसाय में नुकसान


यदि व्यापार या व्यवसाय में आपको नुकसान हो रहा है | आपकी स्थितियां निरंतर बदलती जा रही है | इसके चलते आपको धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है | तो आप लाफिंग बुद्धा की दोनों हाथ ऊपर किये वाली मूर्ति अपने ऑफिस की टेबल पर रखे | इससे आपकी स्थिति में जल्द ही परिवर्तन आएगा |

धन की कमी


यदि धन की कमी का सामना कर रहे है और आप पर हर दिन कर्ज बढ़ते जा रहे है | तो ऐसी स्थिति में आप पोटली लिए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा अपने घर में स्थापित करे | फेंगशुई में ऐसा माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा आपकी सभी परेशानियों को इस पोटली में भर लेते है और जीवन में खुशिया देते है | इतना ही नहीं जीवन से धन की समस्या से भी छुटकारा दिलाते है |



संतान सुख


यदि आपको संतान की आस है, लेकिन आप पर भगवान की कृपा नहीं बन रही है | तो ऐसे में आप बुद्धा की ऐसी प्रतिमा लाये जिसमे वे बच्चो के साथ खेल रहे हो | इसे आप अपने बैडरूम में रखे, इससे संतान प्राप्ति के योग बनने लगते है |

बिक्री में कमी


यदि कारोबार दूकान में ग्राहकी कम हो रही है | बिक्री में कमी आ रही है, तो आप अपने कार्यक्षेत्र या दूकान के मुख्यद्वार पर हाथ में थैला लिए बुद्धा की प्रतिमा स्थापित करे | इससे आपके कारोबार में तेजी आएगी साथ ही कोषों में भी वृद्धि होने लगेगी |

बुरी नजर से बचाव


यदि आपको किसी की बुरी नजर का डर सता रहा है | या आप दुसरो की बुरी नजर से बचना चाहते है, तो आप अपने घर या ऑफिस में ड्रैगन पर बैठे लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा स्थापित करे | इससे आसपास मौजूद नकारात्मकता खत्म होगी | साथ ही बुरी नजर से भी आपका बचाव होगा |

सदा सुख शांति


यदि आप चाहते है कि आपके घर में सदा सुख शांति बनी रहे | कभी किसी प्रकार का विवाद पैदा ना हो, तो आप हाथ में कटोरा लिए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा अपने घर में स्थापित करे | इससे आपके घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा और सकारात्मक माहौल बनेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर