Category Archives:  Spiritual

उल्टी चाल चल रहा है बुध, इन राशियों के लिए पैदा हुयी मुसीबते

Oct 14 2020

Posted By:  Sunny

बुध ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है | 14 अक्टूबर से बुध वक्री होने जा रहे है, इसके बाद 3 नवंबर बुध मार्गी होंगे | जानकारी के लिए बता दे 22 सितम्बर को बुध ने तुला राशि में प्रवेश किया था और अब इसी राशि में बुध ग्रह वक्री होने जा रहे है | ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि वक्री ग्रह शुभ फल प्रदान नहीं करता है | ऐसे में बुध के वक्री होने का अशुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने जा रहा है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में बताने जा रहे है |


वृषभ


इस राशि के जातको को स्वास्थ्य से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | आपके शत्रुओ में वृद्धि होने वाली है, साथ ही आपसे जलन रखने वाले लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे | इस अवधि में अच्छा होगा यदि आप किसी पर अधिक विश्वास ना करे, साथ ही लेनदेन के मामलो में सतर्क रहे |



कन्या


बुध के वक्री होने का आप पर मिलाजुला प्रभाव पड़ेगा | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने से आप सुख सुविधा की वस्तु खरीद सकते है | परिवार के किसी सदस्य के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते है, ऐसी स्थिति पैदा ना होने दे | कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है |

तुला


बुध के वक्री होने का आप पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा, हालाँकि ये स्थिति अधिक देर तक नहीं रहेगी | धर्म कर्म के कामो में आपका ध्यान रहेगा, जिसका आपको फायदा मिलेगा | दैनिक व्यापारियों के लिए स्थितियां प्रतिकूल हो सकती है, आपको योजना बनाकर कार्य करने पर ध्यान देना चाहिए |

कुम्भ


आपके लिए आने वाला समय उतार चढाव से भरा रहेगा | घूमने फिरने में आपका मन अधिक लगेगा | परिवार में कोई विवाद पैदा होने वाला है, जिसकी वजह से आप तनाव ले सकते है | आप अधिक तनाव ना ले, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | इस राशि के व्यापारी नए अनुबंध करने वाले है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर