Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 अक्टूबर 2020: आज इन 5 राशियों को होगा बड़ा फायदा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | कामकाज को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में रहेगी, कुछ कामो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आज जीवनसाथी से कोई राज की बात पता चलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | शाम के समय आज किसी आयोजन में शामिल हो सकते है, महामारी को देखते हुए अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | कहीं निवेश करना चाहते है, तो आज आपको अच्छे लाभ मिलेंगे | वैसे आज के दिन किसी के लिए बुरा भला ना बोले तो ही अच्छा है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन आज सामान्य रहेगा | कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन फल से आप संतुष्ट नहीं होंगे | सरकारी नौकरी कर रहे जातको को अच्छा लाभ मिलने वाला है | प्रेम जीवन में चल रही तनावपूर्ण स्थिति को भूलकर आपको एक नयी शुरुआत करने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | घर में किसी सदस्य से मतभेद को दूर करने की कोशिश कर सकते है | आज के व्यवसाय से जुडी किसी भी स्थिति को हल्के में ना ले | निजी जीवन में किसी परेशानी का हल खोजेंगे | जीवनसाथी के साथ आप सुकून के पल बिताकर अच्छा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपको सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले लोगो को आज कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कामकाज में लापरवाही भरा व्यवहार नुकसान की वजह बन सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके कुछ बड़े खर्चे होने वाले है, जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है | कामकाज में स्थितियां आपके काबू में रहेगी | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | निजी जीवन को लेकर आपके मन में किसी बात को लेकर निराशा का भाव रह सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया है | आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे, जिससे आप मुसीबतो को भी आसानी से निपटा लेंगे | परिवार से जुड़े किसी मामले में आप गंभीर नजर आएंगे | आज जीवनसाथी कुछ बाते कहेगा, आपको उन बातो पर गौर करने की जरूरत है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज मन में उलझन महसूस करेंगे, आप इसे किसी से शेयर करे तो अच्छा है | परिवार के साथ आप समय बिताएंगे | ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत बनेगी, बॉस भी तारीफ करेंगे | आज आप किसी की जन्मदिन पार्टी या फेयरवेल पार्टी में शामिल हो सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा | आज आपका कोई पड़ोसी या मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | ऑफिस में आज अपने अनुभव और ज्ञान से दुसरो को कुछ नया सीखा सकते है | दाम्पत्य जीवन का आनंद लेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन कुछ मामलो में कमजोर साबित होने वाला है | किसी उधार दिया धन ना मिलने से आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे | व्यापारी आज कुछ नयी योजनाए बना सकते है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय का व्यवहार बदला नजर आएगा, आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको आज धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है | शाम को मित्रो संग समय बिताएंगे, आप अच्छा महसूस करेंगे | नाराज जीवनसाथी के लिए आप कुछ उपहार खरीदे तो अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य पर बदलते मौसम की मार पड़ सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | घर में अचानक कोई बीमार पड़ सकता है, इस वजह से आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातको की व्यस्तता बढ़ेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर