Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 अक्टूबर 2020: इन राशियों पर बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 15 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी बढ़ाने को लेकर आप आज कुछ नए कदम उठा सकते है | आज किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते है, आपको इसका फायदा मिलेगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में विवाद पैदा हो सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कुछ घरेलू सामान की खरीददारी कर सकते है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, आपकी आर्थिक स्थिति को इससे मजबूती मिलेगी | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | आज संतान की संगति को लेकर आप चिंतित हो सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखे | खानपान में बदलाव परेशान कर सकता है | कुछ कार्यो को लेकर आप आश्वश्त नजर आएंगे | नौकरीपेशा जातको को आज सहकर्मियों से तारीफ मिलेगी | आपके दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा | जीवनसाथी के घूमने निकल सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज के दिन भावनाओ में आकर कोई फैसला ना ले, नुकसानदायक साबित हो सकता है | व्यापार को बढ़ाने की आपको मौके मिलेंगे, इन्हे हाथ से ना जाने दे | घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, आप बोझ तले दबा महसूस करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे, किसी निजी काम को भूल सकते है | सेहत पर ध्यान दे, किसी रोग के संकेत मिल रहे है | घर में किसी प्रॉपर्टी को लेकर बातचीत हो सकती है | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के साथ समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में आप धार्मिक पूजा पाठ में शामिल हो सकते है | आज आपके खर्चे बढ़ेंगे, हालाँकि आमदनी में भी समान वृद्धि होगी | आपके मन में कुछ बाते चलेगी, जो आपको परेशान करेगी | आप जीवनसाथी या मित्र से इन्हे शेयर कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में अच्छा रहेगा | आज आप प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने की कोशिश करते दिखेंगे | आज किसी काम में आपको आर्थिक कमी का सामना करना पड़ सकता है | जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य की वजह से आपके खर्चे बढ़ सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन आप किसी से झगड़ा ना करे, अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है | आज आपका आलस किसी नुकसान की वजह बन सकता है | अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है, आप उत्साहित रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपके सोचे हुए काम पुरे होने वाले है | आज मन की उलझन से किसी शेयर करेंगे | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आज निवेश करने से बचे, आज इस मामले में दिन शुभ नहीं है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आपकी कोई परेशानी आज हल होने वाली है | आज यात्रा से बचने की कोशिश करे, आपका कोई सामान खो सकता है | कामकाज में अधिक व्यस्त रहने के चलते प्रिय को वक़्त नहीं दे पाएंगे | प्रिय नाराजगी जाहिर कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज अचानक एकसाथ कई काम आने वाले है | इस वजह से अधिक व्यस्त हो सकते है | परिवार में कोई विवाद पैदा हो सकता है, आपको इस पर ध्यान देना होगा | दाम्पत्य जीवन आपको सुख देगा, कुछ प्लानिंग कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | इस राशि की कामकाजी महिलाओ को आज अच्छा फायदा होने वाला है | अपने खर्चो पर कण्ट्रोल करने की कोशिश करेंगे | आज पिताजी आपको कोई सीख दे सकते है, आप उसे जीवन में उतरेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर