Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 अक्टूबर 2020: आज से आरम्भ हुए शारदीय नवरात्र, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Oct 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कहीं धन निवेश का सोच रहे है, तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है | कामकाज को लेकर आज अच्छे अवसर मिलेंगे, मौका हाथ से ना जाने दे | आज जीवनसाथी को लेकर अलग ही आकर्षण महसूस होगा | हालाँकि आज आपकी चिंता की वजह बन सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन की कोई इच्छा पूरी होने के संकेत मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | कामकाज को लेकर कुछ परेशानी आ सकती है, हालाँकि आप उससे निपट लेंगे | परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वाले आज दुविधा में रहेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका अच्छा रहेगा | शाम के समय कोई मित्र किसी पार्टी मे चलने की जिद कर सकता है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | किसी अधूरे काम को आज किसी की मदद से पूरा कर सकते है | आज जीवनसाथी की बुद्धिमानी से आप प्रसन्न होंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपका ये नया अवतार लोगो को रास आएगा | आज ऑफिस के किसी काम में किसी ऐसे की मदद लेनी पड़ सकती है, जिसे आप पसंद नहीं करते | व्यापारियों को आज अच्छे लाभ होंगे | जीवनसाथी से मन की कोई बात शेयर करेंगे, रिश्ता मजबूत होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी जिम्मेदारी को निभाने में आपका दिन निकल सकता है | परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी का माहौल रहेगा, ये आपको तनाव दे सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज आपके किसी दोस्त को अपनी बड़ी जरूरत पड़ने वाले है, आपको मदद करनी चाहिए | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, आप आराम महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्से में रहेगा, उनकी कोई बात आपको रास नहीं आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज किसी समस्या के चलते आपकी मुलाक़ात डॉक्टर से होने वाली है | कामकाज को लेकर आज किस्मत थोड़ी कम सक्रिय है, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | घर की मरम्मत करवाने का विचार मन में आ सकता है | आज जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक काम में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | कुछ बाते मन में चलेगी, आप अकेला महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक अपने काम में पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वालो को प्रिय की कुछ बाते निराश कर सकती है, आप इस बारे में बात करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप काफी उत्साह से भरे रहेंगे | अपने कामो को जल्दी निपटाने की कोशिश में रहेंगे, जिससे आप शाम को परिवार को वक़्त दे पाएंगे | व्यापारी जातक आज कोई डील final कर सकते है | आज अपने निजी जीवन से जुडी परेशानी मित्र से शेयर कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज कोई आपकी जिंदादिली की तारीफ कर सकता है | आज के दिन आप मेहनत पर ध्यान दे, आपको शुभ फल मिलेगा | आपको गुप्त खर्चो पर ध्यान देने की जरूरत है, ये बचत में बाधा बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कुछ चिंताए घेर सकती है | आपको इनसे बाहर निकलने की जरूरत है, अन्यथा कई चीजे हाथ से निकल सकती है | ससुराल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आज स्थिति चिंताजनक रहेगी, लेकिन शाम तक सबकुछ ठीक होने के आसार है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलजुले रूप का रहेगा | किसी जरुरी काम में अड़चन आ सकती है, जिस वजह से मूड खराब हो सकता है | आज के दिन आप किसी पर गुस्सा ना करे | शाम को मित्र से मुलाकात कर कुछ राय ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर