Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 अक्टूबर 2020: आज इन राशियों को होगी शुभ फल प्राप्ति, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि कार्यो में जल्दबाजी करना आपको मुसीबत में डाल सकता है | आपको धैर्य रखना सीखना चाहिए | इस राशि के नौकरीपेशा जातको को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में स्थितियां अच्छी रहेगी | रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापार को गति मिलेगी, इससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज किसी काम मे उम्मीद से ज्यादा धन खर्च होने वाला है | आज कोई दूर का रिश्तेदार मुलाकात के लिए आ सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन पक्ष में रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो दिन शुभ है, आपको बड़ा लाभ मिल सकता है | नौकरीपेशा जातक विरोधियों से सतर्क रहे | आज कोई मित्र आपसे अपनी परेशानी शेयर करने वाला है, आप उसकी मदद करेंगे | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
भावुक स्वभाव के लोगो को आज सावधान रहने की जरूरत है, कोई आपका फायदा उठा सकता है | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, आपको भाग्य का साथ मिलेगा | व्यापारी आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव को दूर करेंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ पुराने दोस्तों से आज मुलाकात करके आप प्रसन्न महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातक प्रोजेक्ट में 100% देने की कोशिश करेंगे, लेकिन कमी रह सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज प्रिय से कोई उपहार मिलने वाला है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप आज अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की कोशिश करेंगे, इससे अच्छा होगा आप काम पर ध्यान दे | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो को निपटाने के लिए आज का दिन बढ़िया है | किसी व्यक्ति को उधार दिया धन प्राप्त करने की कोशिश करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | कुछ अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में रहेंगे | कोई मित्र आपसे अपनी ख़ुशी शेयर कर सकता है | इस राशि के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए  आपको पहल करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
जो लोग अपने में रहना पसंद करते है, उन्हें बाहर निकलने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातको को नए प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है, उत्साह में ध्यान रखे कि आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है | घर का माहौल आपको सुख देगा | शाम को मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | आज किसी अनुभवी व्यक्ति का ज्ञान आपके बड़ा काम आने वाला है | ऑफिस में आज काम अधिक रह सकता है, आपको अधिक देर रुकना पड़ेगा | आज जीवनसाथी की मुलाकात अपने मित्रो से करवा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में आपको मित्र या परिवार के सदस्य की मदद मिल सकती है | आज कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती है, जहां आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करेंगे | आपको मजबूत रहने की जरूरत है | आपके दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप खुद के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | किसी की गलतियां उजागर करने से पहले अपने अंदर की खामियों पर भी गौर कर ले | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में आपको सफल मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते है | आज ऑफिस में किसी सहकर्मी से इरिटेट हो सकते है | व्यापारी जातक आज मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे | आज सेहत में आने वाले गिरावट को नजरअंदाज ना करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर