Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 अक्टूबर 2020: दशा बदल रहे है धनु राशि के ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपको तेजी देखने को मिलेगी, जिससे आपके चेहरे पर रौनक का भाव रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज खर्चो के मामले में सावधान रहने की जरूरत है | आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है, बदलते मौसम की मार पड़ सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका ठीक रहेगा | हालाँकि अपने विरोधियों को लेकर आप सोच विचार करेंगे | कुछ ऐसे खर्चे आ सकते है, जिनमे आपको धन की कमी महसूस हो सकती है | आपने लम्बे समय से घरवालों को वक्त नहीं दिया, जो देना चाहिए | आपको उनके साथ बैठकर उनकी बाते सुनने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाजी महिलाओ को आज कोई अच्छा लाभ मिलने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से भविष्य को लेकर कुछ बाते कर सकते है | इस राशि के व्यापारी जातक नए साझेदार जोड़ सकते है | विवाहित जातको का दिन अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप नयी उम्मीद से भरे रहेंगे, नए व्यापार में हाथ आजमाने का विचार कर सकते है | आज माताजी की तबियत बिगड़ सकती है, आप उन्हें अच्छे डॉक्टर को दिखाए | आज दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से कुछ अप्रिय बाते सुनने को मिल सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन यात्रा करने में बीतेगा | किसी मित्र को भी साथ ले सकते है | नौकरीपेशा जातको को बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | विवाहित और प्रेम जीवन वाले दोनों ही तरह के जातको को आज रिश्ते में पूरा प्रेम दिखेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक है, परन्तु लोगो से बातचीत करते समय सोच समझकर बोलने की जरूरत है | कुछ लोगो से विवाद होने की सम्भावना है | ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप कुछ सोच विचारो में डूबे रहेंगे | पहले किस कार्य को करे, इसे लेकर असमंझस में रहेंगे | इस मामले में जीवनसाथी से राय ले तो अच्छा है | माता जी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, साथी से खुलकर बाते करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | प्रोफेशनल जीवन में आज कुछ बड़े बदलाव होने वाले है, आपको तैयार रहने की जरूरत है | आज किसी कार्य को लेकर आप भ्रमित हो सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय की किसी मांग को पूरी करने को लेकर असमर्थता जता सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे | आपके ग्रहो की स्थिति में बदलाव हो रहा है, आपको रुका हुआ धन मिलने वाला है | ऑफिस में लोग आपकी कार्यकुशलता की तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन में साथी की कोई बात आपको उनका कायल बना देगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में सावधान रहे, किसी से झगड़ा हो सकता है | व्यापारी व्यापार में बदलाव लाने पर काम करेंगे | आज आप परिवार के किसी सदस्य की बड़ी मदद करने वाले है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप अकेले ना रहे अन्यथा मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है | आज किसी काम से आपको दूसरे शहर जाना पड़ सकता है | प्रेम जीवन जी रहे जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप बड़े ही आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज आपके साथ कुछ बाते होने वाली है, जो जीवन में नयी खुशियों की वजह बनेगी | नौकरीपेशा जातक अपने काम की बारीकियों पर ध्यान देंगे | विवाहित जातक किसी बात को लेकर जीवनसाथी से नाराजगी जाहिर कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर