Category Archives:  Spiritual

Navratra 2020: नवरात्र के अंतिम दिन कर ले ये उपाय, पूरी हो जाएगी हर मनोकामना

Oct 21 2020

Posted By:  Sunny

हिन्दू धर्म में नवरात्र के महत्व से तो आप अवगत है | नवरात्री में माता को प्रसन्न करने के लिए माता के भक्त तरह तरह के उपाय करते है | ऐसा बताया जाता है कि नवरात्र के दौरान यदि लाल किताब के उपाय कर लिए जाए, तो माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है | नवरात्री में माता के इन उपायों से माता की विशेष कृपा तो मिलती ही है, साथ ही धन धान्य से जुडी परेशानी और दुःख और अशांति से भी मुक्ति मिलती है | ऐसे में आज हम आपको माता से जुड़े लाल किताब के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनसे आप माता की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते है |


हनुमान जी को पान का बीड़ा


नवरात्री में हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाना शुभ फल प्रदान करता है | ऐसे में आप अंतिम नवरात्री के दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अवश्य चढ़ाये | इस बीड़े को आप अपने हाथो से खुद बनाये और हनुमान जी को चढ़ाये | इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और जल्द ही फल मिलेगा |



पताका अर्पित करे


यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो पा रही है, तो आप ये उपाय कर सकते है | आप नवरात्री के किसी भी दिन माता के मंदिर में  लाल रंग की पताका अर्पित करे | आप चाहे तो घर के मंदिर में भी अर्पित कर सकते है | इसके अलावा आप चाहे तो नवरात्री में 9  प्रकार के मेवे माता को लाल चुनरी में रखकर अर्पित करे | इससे आपकी मनोरथ शीघ्र ही सिद्ध होंगे |

कर्ज से छुटकारा


यदि आप सुख शांति की कामना करते है, तो नवरात्री में माता को 7 इलाइची और मिश्री का भोग लगाए | ध्यान दे इस भोग का प्रसाद स्वरूप सेवन दम्पति ही करे | धन प्राप्ति के लिए आप नवरात्री के दौरान माता को पान के पत्ते पर सुपारी और सिक्के रखकर अर्पित करे | ऐसा बताया जाता है कि इससे धन की कमी दूर होती है | वही इसके अलावा आर्थिक संकट या कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आप मखाने में सिक्के मिलाकर माता को अर्पित करे और बाद में गरीबो को बाँट दे |

अंतिम नवरात्र का उपाय


नवरात्री की नवमी तिथि यानी अंतिम नवरात्र के दिन आप माता के मंदिर में जाए और एक पात्र में केसर, चन्दन, इत्र और गाय के घी को मिलाकर एक कपूरी पान के पत्ते पर इससे स्वास्तिक बनाये | अब इस पर एक कलावा बांधकर सुपारी रख दे | अब माता के सामने अपनी मनोकामना या परेशानी कहे | इस उपाय से जल्द ही आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर