Category Archives:  Entertainment

ये है बिग बॉस की 7 विवादित लव स्टोरीज, लेकिन सिर्फ 1 हुयी सफल

Oct 23 2020

Posted By:  Sunny

टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित हो रहा है | वैसे तो ये टीवी शो हर साल ही विवाद में रहता है | हर साल लोग इसका बायकाट करने की बात करते है, लेकिन इससे आगे कुछ हो नहीं पाता है |  बिग बॉस कई चीजों को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है | ऐसी कई सुर्ख़ियों की वजह कर बार कंटेस्टेंट्स का लव, रोमांस और फ़्लर्ट भी होता है | अब तक आ चुके सीज़न्स में कई लव स्टोरीज देखने को मिली है | जिनमे किसी का अंत अच्छा हुआ, तो कोई बनने से पहले ही टूट गयी | ऐसे में आज हम आपको बिग बॉस की कुछ ऐसी ही लव स्टोरीज के बारे में बताने जा रहे है |


राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली


बिग बॉस के सीजन 8 में राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली नजर आये थे | शो के दौरान वो एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और शो से निकलने के बाद उन्होंने एक रियल्टी शो में शादी रचा ली | लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा नहीं चल पायी और 2015 में उनका तलाक हो गया | बता दे डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे |

आकाशदीप सैगल और पूजा बेदी


बिग बॉस के सीजन 05 में एक्ट्रेस पूजा बेदी नजर आयी थी | इस शो में आकाशदीप भी नजर आये थे | शो के दौरान पूजा बेदी और आकाशदीप में नजदीकियां बढ़ गयी थी | शो के बाद उन्होंने एक दूसरे को एक साल तक डेट किया, लेकिन इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया |



उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना


बिग बॉस के सीजन 8 में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और मॉडल और एक्टर उपेन पटेल का रोमांस खूब सुर्ख़ियों में रहा था | शो के बाद भी वे लम्बे समय तक साथ रहे, उनकी सगाई भी हो गयी थी | लेकिन कुछ समय बाद वे अलग हो गए |

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी


प्रिंस नरूला बिग बॉस के नवें सीजन के विजेता रहे थे | इस शो में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस युविका चौधरी भी नजर आयी थी | शो के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ने लगा और वे लम्बे समय तक साथ रहे | इसके बाद 2018 में उन्होंने शादी कर ली |

अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी


बिग बॉस के 7 वें सीजन में एक्टर अरमान कोहली और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी नजर आयी थी | शो में वे दोनों एक दूसरे के करीब आये और अपनी नजदीकियों के चलते वे सुर्ख़ियों में बने रहते थे | लेकिन शो के खत्म होने साथ ही उनका रिश्ता भी ख़त्म हो गया |

अश्मित पटेल और वीना मलिक


पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आयी थी | शो के दौरान एक्टर अश्मित पटेल के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी थी, लेकिन शो के खत्म होने के साथ ही उनका रिश्ता भी ख़त्म हो गया |

अरहान खान और रश्मि देसाई


बिग बॉस में अरहान खान और रश्मि देसाई के रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बनी थी | शो में अरहान खान और रश्मि में नजदीकियां बढ़ने लगी, तभी सलमान ने खुलासा कर दिया कि अरहान शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है | इसके बाद शो में जबरदस्त कंट्रोवर्सी देखने को मिली थी | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर