Category Archives:  Entertainment

बॉलीवुड फिल्‍मों के 5 सबसे विवादित सीन्‍स, जब लोगों ने देखा तो उठ गए सवाल

Oct 24 2020

Posted By:  Sunny

बॉलीवुड में हर दिन कोई ना कोई कंट्रोवर्सी होती ही रहती है | बॉलीवुड से जुड़े लोगो के लिए ये सब एक आम बात है | लेकिन ये खबरे अखबारों की सुर्खियां बन जाती है | कई बार फिल्मो के कुछ सीन को लेकर भी काफी विवाद हो चूका है | अब तक कई फिल्मो में ऐसे विवादित सीन दिखाए जा चुके है, जिनका लोगो ने खूब विरोध किया है | हालाँकि दर्शको के एक वर्ग को इससे कोई आपत्ति भी नहीं है, लेकिन फिर भी ये सीन खूब विवादों में रहे | आज हम आपको बॉलीवुड फिल्मो के कुछ ऐसे ही विवादित सीन्स के बारे में बताने जा रहे है |

कबीर सिंह


साल 2019 में आयी फिल्म कबीर सिंह शाहिद के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुयी | फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई लोगो ने भी फिल्म को खूब पसंद किया | लेकिन फिल्म के सीन पर कई लोगो ने आपत्ति जताई थी | दरअसल फिल्म के एक सीन जिसमे कबीर प्रीति पर चिल्लाता है और फिर प्रीति उसे थप्पड़ मार देती है | बाद में कुछ देर बाद कबीर भी प्रीति को थप्पड़ मर देता है | इस सीन को लेकर लोगो ने आँखे तरेरी थी |

उडता पंजाब


शाहिद कपूर की ये फिल्म काफी विवादों में रही थी | दरअसल इस फिल्म में पंजाब में ड्रग्स के जाल को दिखाया गया था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था | फिल्म के एक सीन में शाहिद कपूर ड्रग्स लेते दिखाई देते है, जिसे लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला था | यहाँ तक की सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने से मना कर दिया था |



निशब्द


अमिताभ बच्चन और जिया खान की इस फिल्म को ऑडियंस पचा नहीं पा रही थी | दरअसल फिल्म अधेड़ उम्र और जवान लड़की के संबंधो पर थी | इस फिल्म के एक किसिंग सीन को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुयी थी | लोगो ने इस फिल्म को मूल्यों के खिलाफ बताया था |

बूम


ये फिल्म कैटरीना की डेब्यू फिल्म थी | वैसे बहुत ही कम लोग है, जो इस फिल्म के बारे में जानते है | 2003 में आयी फिल्म में अमिताभ, जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर जैसे कई बड़े सितारे थे | इस फिल्म में कैटरीना के गुलशन ग्रोवर के साथ कुछ सीन थे | जिन पर विवाद खड़ा हुआ था |

द डर्टी पिक्चर


विद्या बालन की ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे विवादित एक्ट्रेस सिल्क स्मिता पर बेस्ड थी | इस फिल्म में विद्या बालन ने काफी बोल्ड कॅरेक्टर निभाया, जो कि सिल्क स्मिता की पहचान था | खैर फिल्म विवादों में आ गयी और फिल्म पर माहौल बिगाड़ने के आरोप लगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर