Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 अक्टूबर 2020: आज इन राशियों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस के कामकाज में आज आपको सहकर्मियों से मदद मिलेगी | परिवार में आज नयी सम्पत्ति खरीदने की बातचीत हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय की किसी बात से प्रसन्न होंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, कुछ खर्चे होने वाले है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है, ये आपको प्रसन्न करेगी | व्यापारी आज नए काम में निवेश करने का सोचेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा | इस बारे में बात करने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको कहीं निवेश करने का अच्छा मौका मिलने वाला है | किसी काम में अचानक बाधा आ सकती है, इसकी समाप्ति के लिए आप शाम तक इन्तजार करे | दाम्पत्य जीवन आपसी समझदारी से आगे बढ़ेगा | स्वास्थ्य को लेकर दिनमान शुभ है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर स्वभाव का लग रहा है | आज किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलने वाली है, आप उनका धन्यवाद कहेंगे | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के दिन अशुभ है | रिश्ते में तनाव अलगाव की वजह बन सकता है | विवाहित जातको का दिन भी हल्के तनाव में रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | कुछ बातो को लेकर मन में संशय थे, उन्हें आज स्पष्ट रूप से देख पाएंगे | आज के दिन सभी से प्रेम से पेश आये | ये आपके कामो को सफल करेगा | प्रेम जीवन वाले आज किसी बात को लेकर बड़े खुश नजर आएंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज मन में किसी बात को लेकर ख़ुशी रहेगी, जिसे आप मित्रो से शेयर कर सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है | आज संतान के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वाले रिश्ते की गंभीरता को समझेंगे और भविष्य पर विचार करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर है | आज कुछ जगहों पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है, ध्यान दे | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | परिवार में सुख शांति रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी दोस्त से आपको आर्थिक मदद मिलने वाली है | कारोबारी जातको को आज लम्बी भागदौड़ करनी पड़ सकती है | घर में किसी बुजुर्ग की कमजोर सेहत से आप चिंतित हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी रिश्तेदार से मिलने आप उनके घर जा सकते है | कामकाज में शुभ नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त के मामले में दिन शुभ है | आज परिवार के साथ समय बिताएंगे, उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय बाद घर में ख़ुशी का माहौल बनने से आप प्रफुल्लित होंगे | वैसे आज के दिन किसी काम को भाग्य के भरोसे ना छोड़े | किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | शाम का समय दोस्तों संग बीता सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपको तारीफ सुनने को मिलेगी, हालाँकि चापलूसों से सावधान रहे | किसी को उधार दिया पैसा आज मिलने वाला है | प्रेम जीवन वाले आज सावधान रहे, परिवार को आपके बारे में पता चल सकता है | वैसे अच्छा होगा आप ही परिवार से इस बारे में बात कर ले |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज मित्र आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात को लेकर असहमति जता सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर