Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 अक्टूबर 2020: कर्क राशि वालो को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, जानिए अपनी राशि का हाल...

Oct 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज काम में नई ऊर्जा से जुटेंगे, आपको इसका बड़ा लाभ प्राप्त होगा | क़ानूनी मामलो में हर पहलू को जान ले, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वाले रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए प्रिय से शादी की बात करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन में किसी बात की ख़ुशी रहेगी | आज किसी काम में मित्र की मदद ले सकते है | आज आपका व्यवहार बदला हुआ रहेगा, सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे | दाम्पत्य जीवन कमजोर रहेगा, जीवनसाथी को समझाने में असमर्थ होंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका भाग्य कमजोर प्रतीत हो रहा है | कुछ नया करने की सोच रहे है, तो अभी किसी से शेयर ना करे | अन्यथा काम अटक सकता है | घर में माता जी सेहत नाजुक रह सकती है | विवाहित जातको को आज जीवनसाथी की समझदार से बड़ा फायदा होने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाली है, सुकून महसूस करेंगे | कामकाज को लेकर आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा, मेहनत करते रहे | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय के साथ बैठकर अपनी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप बड़े ही आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे | इस राशि के व्यापारी आज बड़ा लाभ कमाने वाले है | नौकरीपेशा जातको की फुर्ती बॉस का ध्यान खींचेगी | परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव पैदा हो सकता है, हालाँकि आप संभाल लेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक समय तक रुकना पड़ेगा | किसी बड़े काम के लिए जाने से पहले बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले | प्रेम जीवन वाले आज सावधान रहे, रिश्ते में बड़ा विवाद पैदा होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका बेहद शुभ है | अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से आज किसी बड़ी मुश्किल से आसानी से निकल जायेंगे | वैसे आज अपने हाथ पर काबू रखे, खर्चे बढ़ने वाले है | पिताजी आज किसी काम की जिम्मेदारी सौंप सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपकी मुलाकात किसी ख़ास से होने वाली है, इससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता रहेगी | आज थोड़ी कोशिश से आप बड़ा लाभ कमा सकते है | स्वास्थ्य को लेकर असावधानी परेशानी बन सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन आज अच्छा रहेगा | घर के किसी सदस्य से तनावग्रस्त चल रहे रिश्ते में आज सुधार आएगा | आज किसी दोस्त से मुलाकात करेंगे, आपको मित्र से आमदनी का कोई आईडिया मिल सकता है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर में चल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपके मन में कई बातें चलेगी, आप असमंझस में रहेंगे | किसी रुके हुए काम में आपको मित्र की सहायता मिलने वाली है | राजनीती से जुड़े इस राशि के जातको को बड़ा लाभ मिलने वाला है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय को कितना प्यार करते है, जताने की कोशिश करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा, बस अपनी सेहत का ख्याल रखे | जमीन जायदाद के किसी मामले में आपको फायदा होने वाला है | घर का कोई सदस्य आपकी किसी चीज की डिमांड कर सकता है | शाम को किसी की जन्मदिन पार्टी में जीवनसाथी के साथ शामिल हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उठापटक से भरा रहेगा | ना चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | व्यापारियों को भी अच्छा लाभ होने वाला है | आज जीवनसाथी कुछ पुरानी बाते उठा सकता है, जिससे विवाद पैदा होने की सम्भावना है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर