Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 अक्टूबर 2020: मकर राशि वालो के मान सम्मान में होगी वृद्धि, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज को लेकर किये गए प्रयास सफल होंगे | आज अच्छी खासी धनराशि हाथ में आने वाली है | आप इसे निवेश करने के बारे में सोचे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आज जीवनसाथी आपके बड़े फायदे की वजह बन सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी आमदनी में उतार चढाव की स्थिति बनेगी, क्योंकि अचानक कोई खर्चा सकता है | ऑफिस में आज विरोधी आपसे दुरी बनाकर रखेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है | विवाहित जातक जीवनसाथी के लिए कुछ नया कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान आप जरुरी कागजात साथ रखे | व्यापारियों के लिए आज दिन शुभ है, पूर्व में लिए गए निर्णय लाभ की वजह बनेंगे | आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | किसी अटके हुए काम में आपको प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातक बॉस से वेतनवृद्धि की बात करना चाहते है, उनके लिए दिन अच्छा है | प्रेम जीवन में प्रिय का बदला हुआ व्यवहार रिश्ते में तनाव की वजह बन सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा है | हालाँकि किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करे, आप धोखा खा सकते है | ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता में सुधार आएगा | आज माताजी के साथ बाजार में शॉपिंग के लिए जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में आपको अच्छा फल मिलेगा | व्यवसायी कोई बड़ा निर्णय ले सकते है | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपको किसी चीज के लिए मना करेगा, आपको काफी बुरा लगेगा | आप छोटी छोटी बाते दिल से ना लगाए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | नौकरीपेशा जातको के मन में जॉब छोड़ने का ख्याल आ सकता है | घर का माहौल अच्छा रहेगा | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है | ऑफिस में आज आप नए मित्र बना सकते है | माताजी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कह सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बेहद शुभ है, आज रोमांस में डूबे रहेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज कुछ मामलो में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपका कोई मित्र आपसे नए व्यापार का आईडिया शेयर कर सकता है, आपको आईडिया रास आएगा | आज परिवार में किसी जरुरी मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे | जीवनसाथी की कुछ बाते सोचने पर मजबूर कर देगी |



कर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी काम को लेकर दूरदर्शिता काम आने वाली है | समाज के किसी काम में आप योगदान देंगे | इससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज रिश्ते को लेकर कुछ गंभीर निर्णय ले सकते है, अच्छा होगा इसमें आपसी सहमति हो |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद फलदायी सिद्ध होगा | किसी मानसिक तनाव से आपको छुटकारा मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको एक पदोन्नति के आसार बन रहे है | अपने किसी मित्र की आप बड़ी मदद करने वाले है | जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आपको आज किसी की याद सताएगी, आप उनसे मिलने जा सकते है | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय पर आपका विश्वास डगमगा सकता है, सोच समझकर ही किसी निर्णय पर आये | वाहन चलाते समय सावधानी बरते |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर