Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 अक्टूबर 2020: आज कन्या राशि वालो को होगा फायदा, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि अचानक सामने आये खर्चे आपका ध्यान खींचेंगे | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कुछ कार्य कर सकते है | कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है | विवाहित जातक जीवनसाथी से दिल की बात कहेंगें, निकटता बढ़ेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
नौकरीपेशा और व्यापारी जातको के लिए आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | शेयर बाजार से आपको बड़ा लाभ होने की सम्भावना है | परिवार के किसी सदस्य से कुछ बाते पता चलेगी, जिनसे आप अज्ञात थे | प्रेम जीवन वाले आज रूठे प्रिय को मनाने के लिए कुछ नया कर सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप अपने करियर को आगे बढ़ाने के तरीको पर ध्यान देंगे | व्यापारी जातक कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | किसी खर्चे को लेकर परिवार के सदस्य से मदद ले सकते है | जीवनसाथी आज कुछ अजीब व्यवहार करेगा, आप उनसे बात करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में अच्छा रहेगा | जमीन से जुड़ा कोई सौदा लम्बे समय से अटका हुआ था, वह पूरा होने वाला है |  आज आपको किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपको थका देगी | जीवनसाथी आपसे अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आपके कुछ काम अटक सकते है, आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है | आज के दिन आप किसी भी विवाद से दूर रहे | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कुछ ऐसी बाते सुनने को मिलेगी, जो आपका दिल खुश कर देगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में काम कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे | आज जीवनसाथी के साथ कुछ खरीददारी करने जा सकते है | आज आपका कोई दोस्त आपका बड़ा फायदा करवाने वाला है, आप उसका आभार प्रकट करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कुछ जातक अपने बिगड़े रिश्तो को सँभालते नजर आएंगे | कामकाज को लेकर आप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे | विवाहित जातक अपने दाम्पत्य जीवन से संतुष्ट रहेंगे | परिवार में बुजुर्गो की सेहत का आप ख़ास ख्याल रखे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आप परिवार के किसी सदस्य की मांग पूरी कर सकते है, जिससे वे खुश होंगे | नौकरीपेशा जातक काम में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | शाम को मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आपके मन में कई बाते चलेगी, जिसके चलते आप कामकाज में भी मन नहीं लगा पाएंगे | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा रह सकता है | परिवार के साथ समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे |



कर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ फल लेकर आया है | आज आपके हाथ में अच्छी धनराशि आने वाली है, आप कुछ खरीद सकते है | व्यापारियों की साझेदारों संग ट्यूनिंग अच्छी बनेगी | जीवनसाथी आपके लिए कुछ कर सकता है, आप उनकी तहे दिल से तारीफ करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | घर में अचानक कोई मेहमान मिलने आ सकता है, आप उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन वाले जातक लम्बे समय बाद जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है | रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी करीबी को लेकर आप कुछ परेशान नजर आएंगे | आज के दिन आर्थिक लेनदेनों में आप खास ख्याल रखे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने की प्लानिंग कर सकते है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर