Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 अक्टूबर 2020: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालो के लिए शानदार रहेगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 29 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आज किसी काम में आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद मिलने वाली है | हालाँकि बदलता मौसम स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है | परिवार के बड़े सदस्य से आपको काम की सलाह मिलने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप कामकाज में समझदारी से काम ले, इससे शत्रु भी मित्र बन जायेंगे | प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त के लिए आज का दिन शुभ है | आपको किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | जीवनसाथी का समझ से परे व्यवहार आपको परेशान कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | घर में किसी शुभ समाचार से आप उत्साह से भर जाएंगे | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में अपना प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे | कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप राहत से भरे रहेंगे, तनावमुक्त महसूस करेंगे | लम्बे समय बाद दोस्तों से मिलकर आनंद मिलेगा | कामकाजी जातको की आमदनी में हल्की वृद्धि होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन वाले जातक अपने भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है | विवाहितों के लिए दिन शुभ है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में किसी की सेहत बिगड़ने से हल्के तनाव का माहौल रहेगा, हालाँकि जल्द ही सब ठीक हो जायेगा | प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको की आमदनी में वृद्धि होगी, साथ ही उधार दिया पैसा भी मिलने वाला है | हल्के सिरदर्द की शिकायत होगी, लेकिन जल्द ही इससे मुक्ति मिल जाएगी | दाम्पत्य जीवन से संतुष्ट रहेंगे, अंतरंग संबंधो में वृद्धि होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | त्योहारी सीजन में अपने खर्चो पर ध्यान दे, अन्यथा बाद में परेशानी पैदा हो सकती है | परिवार के किसी सदस्य से आपको शुभ समाचार मिल सकता है | आज आप किसी अनजान की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | विदेश से आपको कोई बड़ा लाभ होने वाला है | प्रेम जीवन वाले आज प्रेम जीवन को सँवारने में दिमाग लगाएंगे | आमदनी और व्यापार को लेकर दिन सामान्य रहेगा | आज घर के किसी कार्य में जीवनसाथी का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना आपको रास आएगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता की वजह बनेगा | ऑफिस के किसी काम में सीनियर आपसे राय या मदद ले सकते है, ये आपका प्रभाव बढ़ाएगा | आज खान पान में बदलाव स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक पारिवारिक गतिविधियों में उलझे रहेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन दोस्तों संग बीत सकता है | कामकाज को लेकर आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है | शाम को परिवार में किसी मुद्दे पर गंभीर चर्चा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में हल्की उठा पटक रहेगी, आप रिश्ते को निभाने की कोशिश करते नजर आएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | घर में रिश्तेदारों के आने से रौनक रहेगी | कामकाज को लेकर आप परेशानी से घिर सकते है, आप इसे लेकर थोड़े चिंतित होंगे | परिवार के किसी सदस्य को अपनी जरूरत पड़ने वाली है | जीवनसाथी से मन की बाते कहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है, इससे थोड़े चिंतामुक्त रहेंगे | स्वास्थ्य को लेकर किसी भी चीज को नजरअंदाज ना करे | जीवनसाथी के साथ बनाया कोई प्लान आपको टालना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वालो के दिन ठीक शुभ रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर