Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 अक्टूबर 2020: आज संभलकर रहे मिथुन राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Oct 30 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप जीवनशैली में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे | भाग्य की प्रबलता के चलते आज आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा | प्रेम जीवन वाले आज खरीददारी के लिए प्रिय के साथ बाजार जा सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आर्थिक स्थिति के लिए दिन शुभ है | रुका हुआ पैसा मिलने से आप प्रसन्न होंगे, हालाँकि खर्चो पर भी ध्यान दे | आप किसी जाननेवाले की मदद से नया घर खरीदने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा | नौकरीपेशा जातको को शुभ फल मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, हालाँकि दोपहर के बाद स्थितियां ठीक हो जाएगी | ऑफिस में आज किसी की बातो में आकर ऐसा कुछ ना करे, जिससे बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़े | आज परिवार का कोई सदस्य आपसे आर्थिक मदद ले सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | अपनी मेहनत पर भरोसा रखे, आपको सफलता मिलेगी | पिताजी से आज कोई बड़ी सलाह मिलने वाली है | इस राशि के छात्र सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखे | जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अच्छा होगा आज के दिन आप किसी बड़े काम में हाथ ना डाले | व्यापारियों को आज मनचाहा लाभ नहीं होगा, हालाँकि आप संतुष्ट होंगे | विवाहित जातक गृहस्थ जीवन से कटे कटे रहेंगे, आपको इस बारे में किसी से बात करनी चाहिए |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि जरुरी कामो को दोपहर से पहले ही निपटा ले | आमदनी में वृद्धि को लेकर आप कुछ योजनाए बना सकते है | ऑफिस में आज काम में अधिक ही व्यस्त रहेंगे, आपको थकान महसूस होगी | दाम्पत्य जीवन में सब सामान्य रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे | घर में किसी की तबियत बिगड़ने के चलते आपका बड़ा खर्चा होने वाला है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, अपने भविष्य की योजना बना सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | दोस्तों के साथ शहर से बाहर जाने का प्लान बन सकता है | कोई बात छिपाने की कोशिश करेंगें, लेकिन आपके चेहरा सब बयां करेगा | किसी काम को लेकर भागदौड़ खीज पैदा कर सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में सफलता मिलेगी | आपको पिताजी कोई जिम्मेदारी दे सकते है, आप इसे निभाएंगे | व्यापारी आज अपनी बुद्धि से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय का व्यवहार तंग करेगा | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | शाम को किसी मित्र से जरुरी काम को लेकर मुलाकात कर सकते है | बच्चो के लिए आज आप कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय की ख़ुशी के लिए कुछ नया कर सकते है | हालाँकि आज के दिन किसी छोटी सी बात को प्रतिष्ठा का विषय ना बनाये |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका ठीकठाक रहेगा | कामकाज को व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | जीवनसाथी आपको काम की सलाह देगा, आप इसके बारे में सोचेंगे | दोपहर के बाद आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन वाले रिश्ते में संतुष्टि महसूस करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | किसी मित्र की ख़ुशी में शामिल होने का मौका मिलेगा | नए व्यापार की सोच रहे जातको को आज अनुभवी की सलाह मिलने वाली है | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आपको दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर