Category Archives:  Spiritual

आज भोजन करने से पहले जान ले ये बाते, तभी सुखी और स्वस्थ रहेगा जीवन

Oct 30 2020

Posted By:  Sunny

भोजन मनुष्य के लिए आवश्यक वस्तुओं में सबसे महत्वपूर्ण है | भोजन हमारे लिए ईंधन का कार्य करता है | हम बचपन से पढ़ते सुनते आ रहे है कि स्वस्छ भोजन ही स्वस्थ और सेहतमंद शरीर का निर्माण करता है | यदि हमारा भोजन किसी भी प्रकार से दूषित होता है, तो उसका विपरीत प्रभाव शरीर पर पड़ने लगता है | हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी बातो के बारे में बताया गया है, जिन्हे भोजन करने से पहले अवश्य जान लेना चाहिए | अन्यथा कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | आज हम आपको उन्ही बातो के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है | कौनसी है, वे खास बातें...


भोजन को कोई लांघकर गया हो


ऐसा बताया जाता है कि ऐसे भोजन का सेवन कभी नहीं करना चाहिए, जिसे कोई लांघकर गया हो | ऐसे भोजन को करना पाप समान माना गया है, इतना ही नहीं ऐसे भोजन का सेवन करने से आप बीमार भी पड़ सकते है |

भोजन जिससे कोई जीव गुजरा हो


ये तो सर्वविदित है कि कभी ऐसे भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, जिस पर से कोई कीड़ा, छिपकली जैसे जंतु गुजरे हो | क्योंकि ऐसा भोजन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है | वहीँ शास्त्रों के अनुसार ऐसे भोजन का सेवन करने से गरीबी का सामना करना पड़ता है |



जो भोजन मन से ना बनाया गया हो


कई बार घर में भोजन बनाने वाले सदस्य का भोजन बनाने का मन नहीं होता है | या किसी कलह के चलते वो भोजन नहीं बनाते है, और फिर बाद में ना चाहते हुए भी बेमन से उनको भोजन बनाना पड़ता है | शास्त्रों के अनुसार जिस भोजन को मन से ना बनाया गया हो उसका सेवन नहीं करना चाहिए | ये आपके बीमार पड़ने की वजह बन सकता है | 

जिस भोजन में बाल हो


शास्त्रों में ऐसे भोजन को दूषित माना गया है, जिस में बाल पड़ा हो | ऐसा कहा गया है, कि ऐसे भोजन को तत्काल त्याग देना चाहिए | ऐसे भोजन को करना अनुचित माना गया है |

जिस भोजन की तरफ कोई थूक दे


शास्त्रों के अनुसार ऐसे भोजन का सेवन कभी नहीं करना चाहिए, जिसकी तरफ कोई थूक दे या उस भोजन को कोई भला बुरा कह दे | ऐसे भोजन को तुरंत त्याग देना ही उचित है, क्योंकि ऐसे भोजन का सेवन आपको शारीरिक और मानसिक तनाव दे सकता है |

जिस भोजन पर कुत्ते की नजर पड़ जाए


यदि आप कुछ खा रहे है, और उस पर कुत्ते की नजर पड़ जाए, तो उस भोजन को तुरंत कुत्ते को डाल दे | शास्त्रों के अनुसार कुत्तो को यमराज का दूत माना जाता है और ऐसे भोजन को करना आपकी आयु में कमी कर सकता है |

किसी का झूठा भोजन


ऐसे भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, जो किसी का जूठा हो | शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर में आ जाती है | इसके अलावा विज्ञान की माने तो इससे शारीरिक बीमारी भी फ़ैल सकती है | वैसे आज के समय में चल रहे कोरोना काल में तो आप किसी के भी जूठे का सेवन ना करे तो ही उत्तम है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर