Category Archives:  Spiritual

राशिफल 1 नवंबर 2020: आरम्भ हुआ माह का पहला दिन, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Oct 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि वाहन चलाते समय सावधानी बरते | आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी | आज के दिन आप किसी से भी गलत व्यवहार ना करे, बाद में परेशानी हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में सब सामान्य रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप फाइनेंसियल समझ के लिए जानकारी भरे वीडियो देखेंगे | आपकी सेहत अच्छी रहेगी |  नौकरीपेशा जातक काम में मन नहीं लगा पाएंगे | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक रहेगा | व्यापारी मनचाहे नतीजे मिलने से प्रसन्न नजर आएंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो से आज दूरी बनाकर रखे | नयी प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर पिताजी से विचारविमर्श कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा | व्यापारी जातको के हाथ में आयी कोई डील निकल सकती है | आप चिंता ना करे, जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा | आज जीवनसाथी के साथ ससुराल जा सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे | कामकाज में आयी चुनौतियों को सूझबूझ से निपटा लेंगे | आज किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ जल से जुडी जगह के भ्रमण के लिए जा सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज किसी वजह से आपको मानसिक रूप से थकान महसूस हो सकती है | ऑफिस के माहौल में आपको बदलाव महसूस होगा | पैसो को लेकर सोचने की प्रवृत्ति बदलने की आवश्यकता है, परिवार के बारे में भी सोचे | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से दूरी परेशान करेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि सेहत को लेकर उदासीन रवैया नुकसानदायक साबित होगा | आज सभी से प्रेम से पेश आये, आपके सारे काम बन जायेंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में बॉस से तारीफ मिलेगी | जीवनसाथी संग सुकून महसूस करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | शाम को आप दोस्तों संग अच्छा समय बिताएंगे | खर्चो में वृद्धि आपको विचार में डाल सकती है | प्रेम जीवन में आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है | कोई फैसला लेने से पहले अच्छे पहलुओं पर गौर कर ले |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | ऑफिस में आज आप अपना प्रभाव जमाने में सफल होंगे | कोई पडोसी आपसे किसी मामले में सलाह ले सकता है | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते है | मार्केटिंग से जुड़े जातक बड़ा लाभ कमाने वाले है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन परिवार में किसी की बिगड़ी तबियत आपको चिंतित कर सकती है | कोई अटका पड़ा काम अचानक पूरा होगा, जिससे आप उत्साहित नजर आएंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करते नजर आएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कुछ खर्चे होंगे, हालाँकि ये खर्चे जरुरी साबित होंगे | ऑफिस में आज काम पर पूरा ध्यान दे, जल्दबाजी गड़बड़ की वजह बन सकती है | राजनीति से जुड़े जातको के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में कोई शुभ सुचना आने वाली है | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगें, जिस वजह से आप बिज़नेस में भी रिस्क ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ विकसित होगी | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा साबित होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर