Category Archives:  Spiritual

स्पेशल होते है नवंबर में पैदा होने वाले लोग, जानिए इनकी ख़ास बाते

Nov 03 2020

Posted By:  Sunny

नवंबर के महीने में पैदा हुए लोग बड़े ही ख़ास होते है | ये लोग बड़े प्रभावशाली और प्रसिद्ध व्यक्तित्व के होते है | ऐसा दावा हम नहीं कर रहे है, इतिहास खुद इस बात को कह रहा है | शाहरुख खान, विंस्टन चर्चिल, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्जा, नीता अंबानी, अमर्त्य सेन, कमल हासन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, तब्बू, सुष्मिता सेन, जीनत अमान, हरिवंश राय बच्चन, मुलायम सिंह यादव, लिओनार्दो डिकेप्रियो इन सभी का जन्म नवंबर के महीने में ही हुआ है | 



अब इन शख्सियतों को जानकर आपको इस बात का अंदाजा लग गया होगा कि नवंबर का महीना कितना ख़ास होता है | ये लोग अपनी मेहनत, प्रभावशाली व्यक्तित्व को लेकर जाने जाने है | आज हम आपको नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगो के बारे में कुछ ख़ास बाते बताने जा रहे है |


नवंबर में पैदा हुए लोग बड़े ख़ास होते है | दुनिया से हटकर सोचने की क्षमता और अलग तरीके से काम करने का इनका तरीका सभी को प्रभावित करता है |



ये लोग बड़े ही वफादार होते है | ये कभी किसी को धोखा नहीं देते है, इतना ही नहीं | बातो को राज रखना भी इनको बखूबी आता है | इन पर आँखे बंदकर भी भरोसा किया जा सकता है |

आकर्षक व्यक्तित्व के ये जातक जहाँ भी जाते है, लोग इनकी तरफ आकर्षित होने लगते है | इनकी मौजूदगी हर किसी को भाती है | वैसे कई लोग इसी वजह से इनसे जलने भी लगते है |

नवंबर में पैदा हुए लोग बड़े बुद्धिमान होते है | ये जिस भी काम को करने की ठान लेते है, उसमे अपना 100 प्रतिशत देते है और सफल भी होते है |


नवंबर के महीने में पैदा हुए लोग अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़े ही सीक्रेटिव होते है | इन्हे अपने राज किसी से शेयर करना बिलकुल पसंद नहीं होता है |

किसी काम को करने का नया तरीका सोचना इनकी खासियत होती है | ये रास्तो पर चलते है, जिस पर कोई नहीं गया हो | इनकी ये खासियत इनके विरोधियों को भी इनका कायल बना देती है |

नवंबर में जन्मे लोग अपनी राय को लेकर बड़े ही कॉंफिडेंट होते है | साथ ही ये वही करते है, जो इन्हे सही लगता है | इस मामले में इनका जिद्दी स्वभाव भी देखने को मिलता है | कई बार तो ये अपनी गलती भी नहीं स्वीकारते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर