Category Archives:  Spiritual

राशिफल 4 नवंबर 2020: आज इस राशि के जातक की पूरी हो सकती है कोई इच्छा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 03 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज पर आप ध्यान देंगे, जिससे आपको शुभ नतीजे मिलेंगे | व्यापारियों के लिए आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव से आज आपको मुक्ति मिलने वाली है | जीवनसाथी आपकी बातो को सुनेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | लेकिन खर्चो में अचानक वृद्धि आपको परेशान कर सकती है | बिज़नेस को लेकर दिन सामान्य रहेगा | सेल्स का कार्य कर रहे जातको को अच्छा लाभ मिलेगा | प्रेम जीवन वाले आप प्रिय के साथ भविष्य को लेकर कुछ निर्णय ले सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका स्वास्थ्य को लेकर कमजोर प्रतीत हो रहा है | आप तुरंत डॉक्टर से मिले | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, हालाँकि किसी की दखलंदाजी परेशान करेगी | वाहन चलाते समय आप ख़ास सावधानी बरते | जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हाथ में अच्छी धनराशि आने वाली है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | कुछ मामलो में आप आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे, आप अपने पर भरोसा रखे | प्रेम जीवन में प्रिय का रुखा व्यवहार आपको तंग करेगा, आप इसकी वजह जानने की कोशिश करे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज अधिक व्यस्त रहने वाले है | व्यापारी जातको को साझदारो से संबंध सुधारने की जरूरत है, अन्यथा व्यापार प्रभावित हो सकता है | जीवनसाथी से पारिवारिक मसले पर बात करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज खुद को लो प्रोफाइल रखने की कोशिश करे | परिवार में आज पैतृक सम्पति से विवाद होने की सम्भावना है, आप इस स्थिति पर ध्यान दे | स्वास्थ्य को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धर्म कर्म के काम आपको आकर्षित करेंगे | आप लोगो की भलाई के लिए भी कुछ कर सकते है | प्रेम जीवन वाले रूठे प्रिय को मनाने के लिए उपहार खरीद सकते है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | हालाँकि शाम को सिर दर्द हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी काम को लेकर की गयी भागदौड़ आपको थका देगी | नौकरीपेशा जातको के बॉस से थोड़े मतभेद पैदा हो सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी कोई ऐसी खबर सुना सकता है, जो आपका सारा तनाव दूर कर देगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कुछ कामो में मनचाहे नतीजे मिलने से चेहरे पर रौनक रहेगी | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है | ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर असहमति जता सकते है | दाम्पत्य जीवन इससे प्रभावित हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शांति से भरा रहेगा | आज के दिन कार्यो को लेकर आप किसी पर भी निर्भर ना रहे | शाम के समय दोस्तों संग गपशप कर सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है | आप घर के लिए कोई चीज खरीद सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके मन में कई बाते चलेगी, जिससे आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | आप इस बारे में करीबी से राय ले सकते है | ऑफिस में आज किसी से भी ईगो से पेश ना आये | माता जी घर की मरम्मत करवाने को कह सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | ऑफिस में आज आपका अनुभव काम आने वाला है | कहीं निवेश करना चाहते है, तो किसी विशेषज्ञ की सलाह ले | प्रेम जीवन वाले प्रिय को कोई बात समझाने में नाकाम होंगे, आप उनसे गुस्सा हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर