Category Archives:  Spiritual

पहली बार कर रही है करवाचौथ का व्रत, तो एक बार जान ले ये जरुरी बाते

Nov 03 2020

Posted By:  Sunny

सुहागन महिलाओ के लिए करवाचौथ का त्यौहार सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार होता है | महिलाये अपने पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत रखती है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष करवाचौथ पर एक बड़ा ही शुभ संयोग बन रहा है | इस दिन बुध ग्रह सूर्य के साथ विद्यमान होगा, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है | इसके साथ ही करवाचौथ पर शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि, सप्त कीर्ति, महा दीर्घायु और सौख्य योग बन रहे है | करवाचौथ पर हर सुहागिन सजती संवरती है, लेकिन जो नवविवाहिता होती है | उनके मन में करवाचौथ को लेकर उमंग और सवाल होते है | ऐसे में यदि आप पहली बार करवाचौथ का व्रत कर रही है, तो हम आपके लिए कुछ जरुरी जानकारियां लेकर आये है | तो आइये जानते है, आपके लिए आज क्या ख़ास है |


कथा अवश्य सुने


ऐसा माना जाता है कि जितना महत्व व्रत के दिन पूजा पाठ का होता है | उतना ही महत्व कथा सुनने का होता है | इसीलिए आप यदि पहली बार व्रत कर रही है, तो इस बात का ध्यान रखे कि आप कथा अवश्य सुने | मन लगाकर सुनी गयी कथा शुभ फल प्रदान करती है | कई लोग कथा सुनने में रूचि नहीं लेते है, बता दे ये सही नहीं माना जाता है |



सरगी का सेवन


करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले सरगी खाने का महत्व है | माना जाता है कि व्रत करने वाली महिलाओ को करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले सरगी जरूर खानी चाहिए | घर के बुजुर्गो को अपनी बहु को सरगी जरूर देनी चाहिए | यदि घर में कोई बड़ा नहीं है, तो आप सरगी बनाए और भगवान को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप ग्रहण करे | ऐसा माना जाता है कि करवाचौथ व्रत की शुरुआत मीठे मुंह से करनी चाहिए |

शादी का जोड़ा पहने


यदि आपका करवाचौथ का ये पहला व्रत है, तो इस दिन आप अपनी शादी का जोड़ा जरूर पहने | शादी के दिन पहना गया जोड़ा, करवाचौथ के दिन पहनना बेहद शुभ माना जाता है | यदि आप शादी का जोड़ा न पहन सके तो आप लाल रंग की साडी या लहंगा जरूर पहने |

बेटी को भेजे बायना


जिस प्रकार सास अपनी बहु के लिए सरगी बनाती है, उसी प्रकार माँ को अपनी विवाहित बेटी के लिए बायना भेजना चाहिए | बायने में मिठाईआं, फल और मेवे जरूर होने चाहिए | इस बात का ध्यान रखे कि बायना पूजा शुरू होने से पहले बेटी के घर पहुंच जाए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर