Category Archives:  Spiritual

राशिफल 5 नवंबर 2020: आज इन्हे हो सकता है बड़ा मुनाफा, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन...

Nov 04 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे | आज आप दोस्त के साथ किसी जरुरी चीज के बारे में बात कर सकते है | आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मन में किसी बात को लेकर हर्ष रहेगा | आप घरवालों के लिए कुछ खरीद सकते है | व्यापारियों को अपने कर्मचारियों पर ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते है | स्वास्थ्य का ख्याल रखे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको किसी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है | खर्चो को लेकर परेशान होंगे, लेकिन खर्चे कल के मुकाबले कम होंगे | कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | मित्र के साथ अच्छा समय बिताएंगे | जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | आमदनी में वृद्धि होने से आप खुश नजर आएंगे | व्यापार को लेकर आज कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | वैसे आज के दिन विरोधी राह में अड़चन पैदा करने की कोशिश करेंगे | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका मनोबल ऊँचा रहेगा, जिससे आप दूसरे लोगो से आगे नजर आएंगे | आज कामकाज में मन लगाएंगे, तो बड़ा लाभ कमा सकते है | प्रेम जीवन वाले बात का बतंगड़ बनाने से बचें, तनाव पैदा हो सकता है | विवाहित जातक जीवनसाथी से मन की बातें कहेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कमजोर प्रतीत हो रहा है | पुरखो की जमीन जायदाद से आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी को खुश करने के लिए जीवनसाथी की पसंदीदा डिश बना सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थकाने वाला साबित होगा | हालाँकि आपको शुभ परिणाम भी मिलेंगे | सरकारी नौकरी करने वाले जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक रहेगा | परिवार को लेकर जीवनसाथी की कोई बात आपको विचारमग्न कर देगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | दोपहर के बाद स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहे | आपको किसी काम में आज आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है | यात्रा का कोई प्लान है, तो आज के लिए टाल दे | जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कर्ज से मुक्ति पा कर आप राहत महसूस करेंगे | ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार आपको रास आएगा | परिवार में आज किसी पर भी गुस्सा ना करे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा रहेगा | भविष्य की प्लानिंग कर सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | लेकिन आज कुछ बड़े खर्चे भी होने वाले है | ऑफिस में आप अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करते नजर आएंगे | आज के दिन धन निवेश करने से पहले जानकार की राय ले तो अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ समय बीतने का मौका मिलेगा | दोस्तों से अभिमान में आकर कोई ऐसी बात ना कहे, जिसका उन्हें बुरा लगे | व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आपसी सामंझस्य बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | आपको कार्यक्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है, कोई फायदा उठाने की फ़िराक में है | किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होगी, आप अच्छा महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौती से भरा साबित होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर