Category Archives:  Spiritual

राशिफल 06 नवंबर 2020: शुभ दशा में है कुम्भ राशि के ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 05 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, आप जोश से भरे रहेंगे | आपके कामो में भी सामान्य के मुकाबले फुर्ती देखने को मिलेगी | इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील कर सकते है | विवाहित जातक जीवनसाथी से कुछ जरुरी चीजों पर बात करेंगे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आमदनी में वृद्धि को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | आज किसी दोस्त की आगे बढ़कर बिना मांगे मदद करेंगे | आज कुछ ख़ास खाने का मन करेगा, वैसे स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में गंभीरता लाएंगे और कार्यक्षमता में सुधार लाने की कोशिश करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से लम्बी बात करेंगे | बदलता मौसम स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है | आप निजी जीवन की बातें कार्यक्षेत्र में किसी से शेयर ना करे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका मन घर से बाहर रहने का करेगा, आप घूमने भी निकल सकते है | बिज़नेस में साझेदारों संग आपके रिश्तो में सुधार आएगा | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी का शिकार होने से बचे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका तेज दिमाग आज आपके बड़ा काम आने वाला है | शाम का समय दोस्तों के साथ बीत सकता है | प्रेम जीवन वाले अलग अलग तरीको से प्रिय को प्यार जताएंगे | नौकरीपेशा जातक आज सामान्य से अधिक व्यस्त रहने वाले है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप घर की जरूरतों पर ध्यान देंगें, कुछ घरेलू खर्चे भी होने वाले है | आज कोई कीमती चीज कहीं रखकर भूल सकते है, ध्यान से रखे | दोस्त से किसी बात को लेकर असहमति तू-तू मैं-मैं में बदल सकती है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कामकाज को लेकर मिली सफलता चेहरे की ख़ुशी की वजह बनेगी | अपने कुछ खर्चो पर लगाम लगाने की कोशिश करेंगे | आज के दिन धन निवेश करने का विचार त्याग दे, इसे मामले में भाग्य साथ नहीं है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज कुछ बातो को लेकर आप परेशान हो सकते है, इन्हे मित्र से शेयर करेंगे | कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, परिवार को समय नहीं दे पाएंगे | जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ नया कर सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ बड़े निर्णय ले सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | वैसे आज धार्मिक कार्यो की ओर आकर्षित हो सकते है | कामकाज को लेकर दिन कमजोर रहेगा, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | प्रेम जीवन वाले जातको से प्रिय मन की कोई ख्वाहिश शेयर कर सकता है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | इसीलिए बड़े कामों को आप हाथ में ना ले | पिताजी से आपको किसी मामले में राय मिलने वाली है | आमदनी के नए रास्ते तलाशेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते है | जीवनसाथी आपसे कोई बात छिपायेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपके ग्रह शुभ दशा में नजर आ रहे है, जिससे आपका दिन सफलताभरा बीतेगा | घर के सदस्य आपसे किसी चीज को लेकर बड़ी उम्मीद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन को सँवारने की आपकी कोशिश सफल होगी | घर में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन परिवार के साथ बीत सकता है | आपको कुछ नयी बाते भी पता चलेगी | आज ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है, आप उनकी मदद करेंगे | प्रेम जीवन वाले रिश्ते के आगे ना बढ़ पाने को लेकर थोड़े निराश नजर आएंगे, आप इस बारे में प्रिय से बात करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर