Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 नवंबर 2020: आज वृश्चिक राशि पर मेहरबान है किस्मत, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 06 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार से आज आपको ख़ुशी मिलेगी, माता जी से अधिक स्नेह मिलेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीकठाक रहेगा | किसी चीज को लेकर उलझ सकते है, लेकिन जल्द ही समस्या हल हो जाएगी | स्वास्थ्य के मामले में संकेत अच्छे नहीं है, सतर्क रहे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बड़ा व्यस्त रहने वाला है | आपको आज लम्बी यात्रा भी करनी पड़ सकती है | कार्यक्षेत्र में मिलने वाले सभी नतीजे आपकी मेहनत का ही नतीजा है | आज किसी से भी अंहकार से पेश ना आये | दाम्पत्य जीवन में तनाव के चलते जीवनसाथी उखड़ा हुआ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, साथ ही आर्थिक स्थिति को लेकर भी अच्छे संकेत मिल रहे है | कामकाज को लेकर सन्तुष्टिभरा रहेगा | शाम को जीवनसाथी संग बाहर घूमने निकल सकते है | स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | परिवार को लेकर दिन अच्छा रहेगा | लेकिन कामकाज में सक्रीय विरोधी कोई अड़चन पैदा कर सकते है | आज जीवनसाथी कोई जरुरी बात आपके सामने रख सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन स्वास्थ्य को लेकर कमजोर पड़ सकता है | हालाँकि कामकाज के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ प्लान कर सकते है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए आज का दिन शुभ है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज बॉस संग अच्छे संबंध स्थापित करेंगे | आपको भविष्य में इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है | परिवार में आज किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है | समय रहते आप इसे संभाल ले, तो अच्छा है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगने से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज ऑफिस में बॉस से बात करते समय अपने हावभाव पर ख़ास ध्यान दे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ साबित होगा, मनमुटाव की स्थिति से मुक्ति मिलने वाली है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज किस्मत आप पर मेहरबान है | परिवार से आपको कार्यो में सहयोग मिलेगा | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | किसी से प्रेम करते है, तो आज प्रपोज़ करे, सफलता मिलेगी | कामकाज को लेकर आपकी दूरदर्शिता काम आएगी | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
किसी बात को लेकर अधिक चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है | अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसे टालने की कोशिश करे | ऑफिस में सहकर्मी आज सहयोगी के रूप में काम करते नजर आएंगे | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में नीरसता महसूस होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे | आज आमदनी में वृद्धि होने की सम्भावना है, आप इससे प्रसन्न होंगे | आज किसी नए काम में हाथ डालने का विचार मन में कौंध सकता है | जीवनसाथी से जीवन के पहलुओं पर चर्चा करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपको आज कार्यो में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | इससे थकान आपके चेहरे पर साफ़ दिखाई देगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, प्रिय से थोड़ी दूरी रखे | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | मन में कुछ सवाल उठेंगे, आप उनके जवाब ढूंढेंगे | कार्यक्षेत्र का बदला हुआ माहौल आपको रास नहीं आएगा | जीवनसाथी आपके लिए कुछ कर सकता है, ये आपके तनाव को दूर भगाने में मदद करेगा | रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर