Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 नवंबर 2020: आज इन राशियों से प्रसन्न है सूर्यदेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 07 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते है, जिसकी वजह से घर में रौनक रहेगी | कार्यक्षेत्र पर आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे | योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम जरूर सफल होगा | आप धर्म के काम में जुड़ सकते है | सकारात्मकता बनाये रखे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज दिन उत्तम रहेगा | व्यापार से जुड़े लोगो को नए अवसर मिलेंगे | छात्रों के लिए दिन शुभ है, शिक्षकों का साथ मिलेगा | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | आपके काम से प्रसन्न होकर, कोई आपको उपहार दे सकता है | आपके विचार लोगो को प्रभावित करेंगे | दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज आपको आर्थिक मामलो में किसी रिश्तेदार की मदद मिल सकती है | आप परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है | किसी पुराने मामले की वजह से चिंता में पड़ सकते है | कामकाज के भार के कारण आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज का दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में आप सुस्त रह सकते है | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की आवश्यकता है | आज किसी अनजान की बात पर भरोसा ना करे, ये आपको परेशानी में डाल सकता है | कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे है, तो अनुभवी की मदद लेना उचित होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज व्यापार में धनलाभ होने वाला है | आप धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है | छात्रों को आ रही परेशानिया समाप्त होने वाली है | जीवनसाथी के साथ आपसी सलाह मशवरे से आगे बढ़ने से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | कार्यक्षेत्र में आज आप आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से कर पाएंगे | आपके अच्छे प्रदर्शन की वजह से आपको तरक्की मिल सकती है, जिस कारण घर में खुशहाली का माहौल रहेगा | आज की शाम आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक तरीके से बीता सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको आज कारोबार की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | किसी काम की धीमी गति की वजह से आप परेशान हो सकते है | दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान किसी कारणवश टालना पड़ सकता है | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप माता पिता के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते है | दोस्त से मुलाकात कर सकते है, किसी ख़ास मामले में दोस्त से राय मिल सकती है | कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे धनलाभ होने की स्थिति बन रही है | लवमेट के साथ दिन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है | अटका हुआ धन प्राप्त होने से परेशानियां समाप्त होने वाली है | आज आप घर के किसी काम को निपटाने में सफल होंगे | पूरा आराम मिलने की वजह से आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता है | कार्यक्षेत्र में अनुभवी व्यक्तियों की सहायता मिलेगी, जिसका आपको फायदा होगा | सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन उत्तम है | किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप उत्साह से भरे रहेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | आपको आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है | घर परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रुपरेखा बना सकते है | पिताजी की सलाह आपके बहुत काम आएगी | व्यवसाय से जुड़े कुछ नए अवसर मिलने वाले है | आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे | किसी भी जरुरी फैसले को लेने से पहले एक बार विचार कर ले | घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है, किसी दोस्त से बहस हो सकती है | जीवनसाथी की सलाह से आपको किसी नए कार्य को आरम्भ करने का विचार आ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर