Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 नवंबर 2020: आज इन पर बरस रही है बजरंगबली की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में सफलता मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | परिवार से आज आपको अधिक ही स्नेह प्राप्त होगा | वैसे स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन कमजोर है, सतर्क रहे | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | भाई या बहन से आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | आप कार्य के इतर कुछ नया सीखने या ट्राई करने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आपको जीवनसाथी संग चल रहे मतभेदों को दूर करने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन आर्थिक स्थिति को लेकर बेहद शुभ है | कोई बड़ा लाभ या उधार दिया पैसा मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको को आज बॉस से तारीफ मिलने वाली है | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ संतान के भविष्य पर विचार करेंगे | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | किसी अधूरे या अटके हुए काम में आपको मदद मिलने वाली है | ससुराल पक्ष से कोई जरुरी बात होने वाली है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा, सावधान रहे | अचानक लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा, लेकिन सर्दी जुखाम की समस्या हो सकती है | वैसे आज आपमें कुछ नया सीखने की उमंग सी रहेगी | ऑफिस में आपसे ईर्ष्या करने वाला शख्स आपसे मदद मांग सकता है | परिवार के किसी सदस्य की लिए कोई वस्तु खरीद सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में कामकाज का भार बढ़ने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | परिवार की किसी चिंता को तनाव के रूप में हावी ना होने दे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा रहेगा | शाम को मित्र संग समय बिताएंगे, उससे मन की बात शेयर करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | बच्चो किसी चीज की जिद कर सकते है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है, हालाँकि किसी काम में जल्दबाजी करना परेशानी का सबब बन सकता है | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे अधूरे कामो को भी पूरा करेंगे | आज किसी मित्र से बड़े काम की टिप मिलने वाली है | आज के दिन जरुरी काम के लिए जाने से पहले बुजुर्गो का आशीर्वाद अवश्य ले | आपका स्वास्थ्य एकदम उत्तम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन आने वाला है | इसीलिए महत्वपूर्ण काम दोपहर बाद ही करे | प्रेम जीवन वाले आज लम्बे समय बाद साथ वक़्त बिताएंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना कहे, जिसका उन्हें बुरा लगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन आज शुभ रहेगा | परिवार के जरूरतों पर ध्यान देंगे और अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे | नौकरीपेशा जातक आज बॉस के सामने अपनी कोई बात रखने में सफल होंगे |  विवाहित जातको के लिए आज का दिन शुभ है, जीवनसाथी कुछ स्पेशल कर सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, इससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश सफल होगी | हालाँकि प्रेम जीवन वालो को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है | धन निवेश के लिए दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आप काफी व्यस्त रहने वाले है | इस व्यस्तता के बीच आप खान पान का भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आज कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, विश्वसनीयता देखकर ही उधार दे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन प्रेम भी बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर