Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 नवंबर 2020: आज इन्हे मिलेगा गणेश जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ख़ास साबित होने वाला है | व्यापारियों को आज अच्छे लाभ होने वाले है | जॉब बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीकठाक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी से कोई बड़ी सलाह मिलने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | त्यौहारी मौसम के चलते ख़ुशी का माहौल रहेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ठीक नहीं है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | कई कामो को एक साथ करने का आत्मविश्वास मन में जागेगा | वैसे स्वास्थ्य को लेकर आज सावधान रहने की जरूरत है, अचानक तबियत बिगड़ सकती है | दोस्तों के साथ कहीं यात्रा का प्लान बना रहे है, तो वो जल्द ही सफल होता दिख रहा है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन बढ़िया रहेगा | बढ़ रहे खर्चो में कमी लाने का प्रयास सफल होता दिखेगा | आज परिवार का कोई सदस्य किसी काम में आपसे मदद मांग सकता है | ऑफिस में किसी काम में उलझ सकते है, लेकिन आप जल्द ही हल निकाल लेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | ऑफिस में आप कार्यक्षमता में वृद्धि करने की कोशिश करेंगे | व्यापारी जातको की मुलाकात किसी ऐसे शख्स से होने वाली है, जो बड़ा फायदा करवाने वाला है | जीवनसाथी से तालमेल बैठाने में परेशानी महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | संतान आपसे किसी ख़ास चीज की मांग कर सकती है | कामकाज के लिहाज से दिन ठीक रहेगा, नतीजों से आप संतुष्ट दिखेंगे | किसी दोस्त से मुलाकात कर सकते है | प्रेम जीवन वाले रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की सोचेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | घर के काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे घरवाले प्रसन्न होंगे लेकिन हैरानी जताएंगे | आज के दिन उधार लेनदेन में आप सावधान रहे | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन को सँभालने की जरूरत है, बात ज्यादा बिगड़ सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ बनते काम अचानक रुक सकते है, आप चिंता ना करे | स्थितियां जल्द ही काबू में होगी | नया व्यापार शुरू करने का विचार अपने मित्र से शेयर कर सकते है | जीवनसाथी किसी बात को लेकर अपनी नाराजगी प्रकट कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाम में मन लगेगा | आपके खर्चो में वृद्धि होगी, हालाँकि आमदनी में भी वृद्धि होने से संतुलन बना रहेगा | आप स्वास्थ्य को लेकर बिलकुल लापरवाही ना बरते | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ लम्बे समय बाद अच्छा वक़्त बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | नौकरीपेशा जातको को बॉस से मतभेद पैदा हो सकते है, आपको धैर्य से काम लेना चाहिए | आज के दिन आप जमीन जायदाद से जुड़े मामलो से दूरी बना कर रखे | दाम्पत्य जीवन में आया ठहराव आपको मानसिक शांति देगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आपको किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इस दौरान आपकी मुलाकात मित्र से होने की सम्भावना है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ख़ास साबित होने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | वैसे ऑफिस में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि विरोधी सक्रीय है | आमदनी को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | आप घर के बुजुर्गो की सेहत का ख़ास ख्याल रखे, अचानक तबियत बिगड़ने की सम्भावना है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर