Category Archives:  Spiritual

धनतेरस पर राशिनुसार खरीदे ये चीजें, बरसेगी कुबेर देवता की कृपा

Nov 11 2020

Posted By:  Sunny

दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है | धनतेरस का त्यौहार धन-धान्य और स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है | शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन ही धन्वंतरि देवता अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे | धनतेरस के दिन धन धान्य के लिए कुबेर देवता और स्वास्थ्य के लिए धन्वंतरि देवता की पूजा की जाती है | धनतेरस के दिन लोग आभूषण और धातुओं की वस्तुए खरीदते है, क्योंकि इस दिन खरीदी गयी वस्तुए सम्पन्नता लाती है | वैसे यदि आप कुछ खरीददारी करने की सोच रहे है, तो ये पोस्ट आपके लिए ही है | आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताने जा रहे है कि कौनसी वस्तु की खरीददारी आपके लिए शुभ साबित होगी |



मेष- इस राशि के जातक सोने या पीतल की वस्तु खरीदे | ये स्वास्थ्य में सुधार करेगा और धन हानि से बचाएगा |

वृष- इस राशि के जातको के लिए वाहन, अलमारी या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदना शुभ साबित होगा | ये सम्पन्नता लाएगा |



मिथुन- इस राशि के जातक कांसे का बर्तन या मूर्ति खरीदे | इससे आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी और संतान पक्ष की समस्या से छुटकारा मिलेगा |

कर्क- आप पीतल या सोने की वस्तु खरीदे | इससे अटके हुए काम बनेंगे और भावनात्मक समस्या में सुधार होगा |

सिंह- आप ताम्बे का पात्र खरीदे और जल से भरकर घर में लाये | इससे स्वास्थ्य उत्तम बनेगा और संपत्ति संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा |

कन्या- आपके लिए इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदना शुभ रहेगा | इससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे और धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा |

तुला- आप कांसे की बनी देवी देवता की मूर्ति खरीदे | इससे रुके काम बनने लगेंगे और करियर में भी तरक्की होगी |

वृश्चिक- आप चांदी का सिक्का या बर्तन खरीदे | इससे दुर्घटना से रक्षा होगी और कर्ज से छुटकारा मिलेगा |

धनु- आप ताम्बे का दीपक या पात्र खरीदे | इससे करियर की रुकावट दूर होगी और मान सम्मान बढ़ेगा |

मकर- आप कांसे की मूर्ति या बर्तन खरीदे | इससे पारिवारिक समस्याओ से छुटकारा मिलेगा और जीवन में संघर्ष कम होंगे |

कुम्भ- आपके लिए चांदी का गिलास, जग या रामझारा खरीदना शुभ साबित होगा | ये आपको आर्थिक समस्याओ से मुक्ति दिलाएगा |

मीन- आप ताम्बे का पात्र खरीदे | इससे वैवाहिक संबंध सुधरेंगे और करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर