Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 नवंबर 2020: सिंह राशि वालो को मिलेगा मेहनत का फल, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा | 



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे | आपको किसी कार्य हेतु लोन की जरूरत पड़ने वाली है | कामकाज को लेकर की गयी यात्रा सफल होगी | जीवनसाथी से कुछ जानकारी शेयर कर सकते है | प्रेम जीवन वाले रिश्ते में तालमेल ना बैठने के चलते परेशानी दिखेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम का रहेगा | कोई मित्र आपस भविष्य की योजनाए शेयर कर सकता है | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस महसूस करेंगे | जीवनसाथी गुस्से में आपको दबाने की कोशिश करेगा, इससे दाम्पत्य जीवन में तनाव पैदा हो सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपका पूरा ध्यान घरेलू जरूरतों पर रहेगा, लेकिन इस वजह से खर्चे भी बढ़ने वाले है | कोर्ट कचहरी के मामलो में आज दिन पक्ष में रहेगा | विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ खरीददारी के लिए जा सकते है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में भाग्यशाली साबित होगा | व्यापारियों को आज कारोबार में परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिलने वाला है | आज के दिन भाग्य के भरोसे कार्यो को ना छोड़े | प्रेम जीवन वालो को प्रिय के सामने अपनी बात मजबूती से रखनी की जरूरत है, तभी प्रिय समझ पायेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | ये आपकी मेहनत का ही नतीजा है | नौकरीपेशा जातको की व्यस्तता बढ़ने वाली है | दाम्पत्य जीवन में आज जीवनसाथी से आपको कोई काम की सलाह मिलने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | आपको किसी समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातक जॉब बदलने को लेकर विचार में पड़े रहेंगे | आज के दिन आप किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहे | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको अपनी खर्च करने की आदत को बदलने की जरूरत है | कपडे के व्यापार से जुड़े जातको को बड़ा लाभ मिलने वाला है | आपको अपने गुस्से पर काबू करने की जरूरत है, अन्यथा इसका प्रभाव आपके रिश्तो पर पड़ने वाला है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सेहत के मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज का दिन परिवार के नाम कर सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज कोई मित्र आपका बड़ा मददगार साबित होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आपके अटके हुए काम बनने वाले है, जिसके चलते आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आज किसी करीबी से लम्बे समय से बाद मुलाकात होने की सम्भावना है | परिवार में सुख शान्ति का माहौल आपको सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए बड़े काम को हाथ में ना ले | साथ ही धन के लेनदेन में अतिरिक्त सावधानी बरते | ऑफिस में दिन ठीक बीतेगा, काम समय से पहले पूरा हो जायेगा | प्रेम जीवन में आज आपको प्रिय की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होगा | आज पिताजी से कोई बड़ी सलाह मिलेगी, ये आपके जीवन में बड़ी काम आने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज दिन की शुरुआत कमजोर होगी, लेकिन दोपहर के बाद किस्मत का साथ मिलेगा | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होने से आमदनी में भी वृद्धि होगी | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | प्रेम जीवन वाले लम्बे समय बाद प्रिय से मुलाकात करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर