Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 नवंबर 2020: आज इन पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन सेहत को लेकर आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | कोई मित्र आपको बड़ा फायदा करवाने वाला है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में आज चौकाने वाले नतीजे मिलेंगे | आप इससे प्रसन्न नजर आएंगे | वैसे आज के दिन आप किसी से गुस्से से पेश ना आये | अन्यथा आपके काम बिगड़ सकते है | जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और सामंझस्य बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा, हालाँकि मानसिक तनाव को हावी होने से बचे | कुछ आवश्यक खर्चे होने वाले है, आपको इन्हे लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको आज आर्थिक लाभ होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में भी परिवर्तन आएगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक साथ मिलकर काम शुरू करने का विचार कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे जातको की सेहत में आज सुधार आने वाला है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में अपनी कार्यक्षमता में सुधार करने की कोशिश करेंगे | वैसे आज संतान से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है | आप अपनी सेहत का ख्याल रखे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन बड़े कामो को हाथ में ना ले, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है | परिवार के सदस्यों में तालमेल का आभाव आपको परेशान करेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आपके हाथ में कहीं से पैसा आने वाला है, जिस वजह से आप राहत महसूस करेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज सहकर्मियों से मदद मिलेगी | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे | ऑफिस में बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | वैसे आज के दिन किसी से कड़वी बाते कहने की वजह से आप उनके मन से उतर सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्की नोकझोंक होगी, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किसी काम में आपको घर परिवार का साथ मिलेगा | आज के दिन यात्रा पर जाना पड़ सकता है, अच्छा होगा आप इसे टालने की कोशिश करे | ऑफिस में कुछ लोग आवश्यकता से अधिक अच्छा व्यवहार करेंगे, आपको ऐसे लोगो से सावधान रहने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम को लेकर आप गंभीर नजर आएंगे | व्यापारियों को साझेदारों का व्यवहार परेशान कर सकता है | दाम्पत्य जीवन वाले जीवनसाथी के साथ आज किसी पार्टी में शामिल हो सकते है | परिवार के बुजुर्गो की सेहत का ख्याल रखे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | शेयर बाजार में निवेश करने को लेकर आपको अनुभवी की सलाह मिलने वाली है | प्रिय को समय न दे पाने के चलते वे आपसे नाराज हो सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | आज आपकी कार्यक्षमता से बड़ा सुधार आएगा, जिससे बॉस भी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे | आज दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, आप पुरानी यादे ताजा करेंगे | जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है | आप उनकी प्रशंसा करेंगे | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर