Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 नवंबर 2020: आज चुनौतियों का सामना करेंगे मिथुन राशि वाले, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शारीरिक रूप से परेशानी भरा साबित हो सकता है, इसीलिए आप सावधान रहे | आय के साधनो में वृद्धि करने की कोशिश में रहेंगे | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | कामकाज को लेकर भी दिन ठीक है | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए दिन ठीक नहीं है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में आपको बड़ा लाभ होने वाला है, जिस वजह से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | आपको मन को वश में करने को सीखने की जरूरत है | ससुराल पक्ष में किसी की तबियत बिगड़ सकती है, आपको भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपके लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा | कामकाज में आज अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | वैसे प्रेम जीवन वाले जातक आज काफी खुश दिखाई देंगे | किसी कार्य को लेकर आप भाई या मित्र से सलाह ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है | आप परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | किसी कार्य को गुप्त रूप से करने की योजना बना सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार के किसी सदस्य को आज आपकी बड़ी जरूरत पड़ने वाली है | स्वास्थ्य को लेकर आज अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सामने कुछ बड़ी चुनौतियाँ आने वाली है | आपको इनका डटकर सामना करना होगा, तभी राह निकल पायेगी | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | आप आमदनी पर फोकस करेंगे | घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने की वजह से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, जिससे प्रसन्न होंगे | किसी सामाजिक काम की वजह से आपका सामाजिक रूतबा बढ़ने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आप किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखे | कामकाज को लेकर नयी चुनौतियों से सामना होने वाला है | आप इनसे निपट लेंगे | दाम्पत्य जीवन वाले जातको के रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए भी दिन शुभ है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है, ये आपके लिए फलदायक साबित होने वाली है | आज कोई मित्र आपसे राज की बात शेयर कर सकता है | विवाहित जातको के गृहस्थ जीवन में हल्का उतार चढाव रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन सामान्य बीतेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | प्रेम जीवन में आज प्रिय आपकी किसी बात को लेकर नाराजगी प्रकट कर सकता है, आप उन्हें मनाएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका ध्यान ऐसे कामो पर रहेगा, जो लम्बे समय से अटके हुए है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने वाली है | आपको कहीं से धन प्राप्त होने की उम्मीद होगी, लेकिन इसमें संशय बना रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज किसी जरूरतमंद की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | आज बच्चो संग टहलने निकल सकते है | कामकाजी जिंदगी से दूरी रखने की कोशिश करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर