Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 नवंबर 2020: आज इन राशियों को मिलेगा श्रीहरी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि किसी यात्रा के दौरान आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | विवाहित जातक जीवनसाथी संग भविष्य की या अगले वर्ष की प्लानिंग कर सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | खानपान के शौक़ीन लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखे | कामकाज को लेकर आज का दिन बढ़िया बीतेगा | मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन वाले जातक रिश्ते में बोरियत महसूस कर सकते है | इसके लिए कुछ करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील करने वाले है, जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी | कोर्ट कचहरी के मामलो में सफलता मिलने के आसार बन रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा, आप सुकून महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आज के दिन आप कोई बड़ा काम अपने हाथ में ना ले | परिवार के फिजूल खर्चो पर आप लगाम लगाने की कोशिश में रहेंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए चुनौतीभरा साबित होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढाव से भरा रहेगा | लेकिन शाम को संतान से मिला शुभ समाचार आपको ख़ुशी देगा | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा | आप दाम्पत्य जीवन में किसी तरह की गलतफहमी को पैदा ना होने दे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार से आपको कोई बड़ी मदद मिलने वाली है | वैसे आज किसी निजी काम में अधिक व्यस्त रहने के चलते ऑफिस का काम अटक सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक अपनी रचनात्मकता से प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन आप यात्रा करने से बचे, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | नौकरीपेशा जातक आज किसी से गुस्से से पेश ना आये | आर्थिक स्थिति को लेकर आज खर्चो पर ध्यान दे | विवाहित जातको के लिए दिन बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन शुभ है | परिवार में आज कोई सदस्य ख़ुशी की वजह बनेगा | आपको अपने किसी मित्र से व्यापार में शामिल होने का प्रस्ताव मिल सकता है, मौका हाथ से ना जाने दे | दाम्पत्य जीवन एकदम बढ़िया रहेगा | स्वास्थ्य के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, इससे अधिकारी भी आपसे प्रसन्न होंगे | आज अपने मित्र से मन की कोई बात शेयर करके हल्का महसूस करेंगे | अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है, वे उत्साहित होंगे | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | वैसे आज के दिन आप व्यर्थ की चिंताओं और परेशानियों से दूरी बनाये रखे | आप आमदनी की नयी तरकीबे खोजने में दिन बिताएंगे | प्रेम जीवन वाले जातको को आज प्रिय के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है | स्थिति सँभालने की कोशिश करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | धन की आवक होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | अटके हुए कामो को पूरा करने पर आज आपका ध्यान रहेगा | सेल्स के कार्य से जुड़े जातको को आज बड़ा फायदा होने वाला है | यात्रा करना चाहते है, तो आज का दिन बढ़िया है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपकी मेहनत आज रंग लाएगी, कोई बड़ा फायदा होने वाला है | हालाँकि परिवार का माहौल आपका मूड बिगाड़ सकता है | किसी काम में आपको आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में स्थिति ठीकठाक रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर