Category Archives:  Spiritual

छठ पूजा पर जरूर करे ये 6 काम, पूरी होगी हर मुराद

Nov 18 2020

Posted By:  Sunny

छठ पर्व एक बेहद ही पवित्र और शुभ पर्व है | जिस प्रकार साल भर लोगो को दिवाली का इन्तजार रहता है, उसी प्रकार छठ पूजा का इन्तजार भी लोगो को बेसब्री से रहता है | छठ पर्व को मनोकामना पूर्ति करने वाला त्यौहार बताया जाता है | कहा जाता है कि सच्चे मन से की गयी छठ पूजा मनोकामनाएं पूरी करती है | वैसे इस पर्व के भी कई नियम होते है, जिनका पालन करना बेहद आवश्यक होता है | ऐसे में आज की इस पोस्ट में हम आपको छठ पूजा से जुडी कुछ जरुरी जानकारियां प्रदान करने जा रहे है |


घाट बनाने में सहयोग


छठ पर्व के अवसर पर व्रती घाट पर अर्घ्य देते है | ऐसे में व्रत करने वाले सभी जातको को घाट बनाने में सहयोग करना चाहिए | इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती है | साथ ही मन में व्रत को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ करना चाहिए |



जरुरतमंदो की मदद


छठ पूजा में सबसे जरुरी पूजा की सामग्री होती है, जिसका होना अति आवश्यक होता है | ऐसे में यदि कोई सारी सामग्री जुटाने में असमर्थ है, तो उसकी मदद करनी चाहिए | जरूरतमंद लोगो को पूजा की सामग्री उपलब्ध कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है | साथ ही आपकी छठ पूजा फलदायी सिद्ध होती है |

प्रसाद का महत्व


जितना महत्व छठ पर्व के व्रत और पूजा का है, उतना ही महत्व छठ के प्रसाद का है | छठ पूजा का प्रसाद अधिक से अधिक मात्रा में बनाना चाहिए और अधिक से अधिक लोगो में वितरित करना चाहिए | शास्त्रों के अनुसार छठ के प्रसाद का वितरण विशेष फल प्रदान करता है |

साफ़ सफाई


छठ पूजा के प्रसाद बनाने का स्थान बेहद साफ सुथरा होना चाहिए | गंदे हाथो से छठ का प्रसाद छूना भी नहीं चाहिए | इसके अलावा छठ का प्रसाद घर में उस स्थान पर बनाना चाहिए, जहाँ रोजाना भोजन नहीं बनता है | इसके अलावा घाट तक आने के मार्ग में पूरी साफ़ सफाई होनी चाहिए | आप चाहे तो इस मार्ग की सफाई करके पुण्य प्राप्त कर सकते है |

दूध का अर्घ्य


जानकारी के अनुसार कुछ स्थानों पर छठ पूजा में सूर्य देव को दूध का अर्घ्य देने की परम्परा है | सूर्य देव को दूध का अर्घ्य देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है | इसके लिए आप छठ पूजा के दिन जल में दूध मिलकर सूर्यदेव को अर्घ्य दे | इससे मनोकामनाएं फलित होती है |

अलाव की व्यवस्था


छठ पर्व शीत ऋतु में आता है | ऐसे में नदी और तालाब के किनारो पर अधिक ठण्ड रहती है | ऐसे में आपको नदी तालाबों के किनारो पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए | इससे पुण्य प्राप्ति में कई गुना वृद्धि होती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर