Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 नवंबर 2020: आज इन 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मनचाहा फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा | पूर्व में बनाई गयी कोई योजना आज काम आने वाली है | मित्र से मुलाकात कर कुछ जरुरी चीजे डिसकस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी संग घूमने जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आप सेहत और खानपान पर ध्यान दे | कामकाज को लेकर थोड़ी कठिनाई पैदा होगी, लेकिन आप संभाल लेंगे | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | लेकिन आपके दाम्पत्य जीवन में आज उतार चढ़ाव आ सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि जल से जुडी समस्या हो सकती है, इसीलिए आप थोड़ा ध्यान दे | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का जिद्दी स्वभाव खीज उत्पन्न करेगा, आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिनमान बढ़िया रहेगा | आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिस वजह से परिवार में भी उत्साह का माहौल रहेगा | बाहर किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है, आप मामले को ना बढाए | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ख़ास साबित होगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है | इस राशि के कला के क्षेत्र से जुड़े जातको को आज सम्मानित किया जा सकता है | आप जीवनसाथी संग कहीं यात्रा का प्लान बना सकते है | आपके विरोधी सक्रीय है, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका ध्यान प्रोफेशन और निजी जीवन में संतुलन बनाने में ही बीतेगा | आप इससे जुड़े कुछ निर्णय लेंगे | आज कोई करीबी आपको चुभने वाली बात कह सकता है, आप दिल पर ना ले | आपके दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा | कुछ बड़े लोगो से मुलाकात होने वाली है, इसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा | आज किसी घरेलू काम की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है | जीवनसाथी व्यापार में सहयोग देने की बात आपके सामने रख सकता है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | परिवार में किसी बात को लेकर विवाद पैदा हो सकता है, आप इसे शांत करने पर ध्यान दे | शाम को किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है | सेहत को लेकर दिन शुभ रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन अच्छा बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आमदनी पर जोर ना पड़ने से आप निश्चिन्त रहेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | किसी यात्रा का आपको लाभ मिलने वाला है | वैसे आज का दिन प्रेम जीवन वालो के लिए कुछ ठीक नहीं है, सावधान रहने की जरूरत है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आर्थिक स्थिति से जुड़े कुछ निर्णय ले सकते है | वैसे आज ऑफिस में चापलूस लोगो से दूरी रखे | बदलता मौसम आपकी तबियत बिगाड़ सकता है | इसीलिए सतर्क रहे | आप आज दाम्पत्य जीवन का आनंद उठाएंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | काम कम रहने की वजह से ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | आपका कोई मित्र आपसे कोई योजना शेयर कर सकता है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है | हालाँकि प्रेम जीवन वालो के लिए दिन शुभ है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज का दिन आप आपका परिवार के साथ बीतेगा | आप उनके लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | कोई अटका हुआ काम मित्र की वजह से पूरा होने वाला है | जीवनसाथी की बुद्धिमता की आज आप तारीफ करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर