Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 नवंबर 2020: इन राशियों से प्रसन्न है शनिदेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | सरकारी नौकरीपेशा जातको को ट्रांसफर की सुचना मिल सकती है, इस वजह से थोड़े विचारमग्न रहेंगे | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा | स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज कुछ मामलो में आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है, जिस वजह से आपके अटके काम पुरे हो जायेंगे | आज जीवनसाथी संग मंदिर जा सकते है | ऑफिस में आज सभी से प्रेम से पेश आये, तभी काम बनेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर रहने वाला है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले | साथ ही अपनी सेहत के प्रति भी सतर्क रहे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहे | विवाहित जातको की ससुराल पक्ष से बहस हो सकती है | आपको धैर्य का परिचय देने की जरूरत है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापार में आज बड़ा लाभ होने के आसार बढ़ रहे है | आर्थिक स्थिति को लेकर आज थोड़ा सोच विचार करेंगे | दाम्पत्य जीवन में समझदारी बढ़ेगी, जीवनसाथी को अपनी गलती का अहसास होगा | घर में किसी की तबियत बिगड़ सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात को लेकर अधिक सोचना मानसिक तनाव दे सकता है, आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहे | ऑफिस में बॉस से गहमागहमी हो सकती है | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा | जीवनसाथी संग समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम प्रवृत्ति का रहेगा | नौकरीपेशा जातक आज काम में ऊब महसूस करेंगे, नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा | किसी काम के चलते की गयी यात्रा फलित होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की समझदारी भरी बाते आपको रास आएगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको मित्र से कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आप चकित हो सकते है | आज बिना सोच विचार के कहीं भी निवेश ना करे | आज माता जी किसी तीर्थ स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में शुभ है, लेकिन ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है | आज किसी व्यक्ति से आपको जीवन की बड़ी प्रेरणा मिल सकती है, आप बड़े प्रभावित होंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कुछ रचनात्मक करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | बीते दिनों से जिस मानसिक तनाव में थे, उससे आपको मुक्ति मिलने वाली है | आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो के लिए दिन मिलेजुले संकेत दे रहा है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ घूमने जा सकते है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | कामकाज में फुर्ती को देखकर बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते है | दोस्तों से मुलाकात करने की तीव्र इच्छा होगी | पिताजी से आज किसी जरुरी मुद्दे पर बातचीत कर सकते है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज किसी बात को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे | जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे है, उन्हें शुभ समाचार मिलने वाला है | वैसे अचानक खर्चो में वृद्धि की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए उपहार खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ है | आपको कोई लाभ होने वाला है | कोई दोस्त आपको पार्टी में इनवाइट कर सकता है | आज ऑफिस में जल्दबाजी ना दिखाए, गड़बड़ हो सकती है | घर में बुजुर्गो की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर