Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 नवंबर 2020: आज सावधान रहे मिथुन राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस के काम आसानी से निपटा लेंगे, लेकिन किसी बात पर सहकर्मी से बहस हो सकती है | आपको सावधानी बरतनी चाहिए | जीवनसाथी नौकरी करने की इच्छा जाहिर कर सकता है | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | किसी बात की चिंता आपको बेवजह ही परेशान करेगी | आप व्यर्थ की परेशानियों से दूर रहे | आप आर्थिक मामले में मित्र से राय ले सकते है | स्वास्थ्य को लेकर दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका ठीकठाक रहेगा | जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला लेने से बचे अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातक आज सामान्य के मुकाबले अधिक ही व्यस्त दिखाई देंगे | प्रेम जीवन में आज प्रिय से दिल की गहराई से प्यार मिलेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | व्यापारी आज बड़ा लाभ कमाने वाले है, आप इससे प्रसन्न नजर आएंगे | नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन लगेगा | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | वैसे दाम्पत्य जीवन में आज संभलकर रहे, विवाद होने की सम्भावना है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपके सामने कई काम होंगे, जिस वजह से आप असमंझस की स्थिति में रहेंगे | अच्छा होगा आप प्राथमिकताओं पर ध्यान दे | आज घर का कोई सदस्य आपसे किसी चीज की उम्मीद करेगा | आज जीवनसाथी की बुद्धिमानी आपका बड़ा फायदा करवाने वाली है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे, इससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे | आज आपको किसी पवित्र स्थल के दर्शन करने का मौका मिलने वाला है | प्रेम जीवन में प्रिय की ईमानदारी पर शक करना रिश्ते को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | क़रीबी को आपकी कही कोई बात चुभ सकती है, मामला बिगड़ सकता है, आप अपनी बात को सही तरीके से रखे | कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, आप स्ट्रेस ना ले | विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, आप साथ में समय बिताएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | इस व्यस्तता के बीच अपने खानपान का भी ख्याल रखे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलो में सफलता मिलने के आसार है | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को लेकर गुस्सा दिखा सकता है, हालाँकि रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका ध्यान परिवार की जरूरतों को पूरा करने पर रहेगा | ऑफिस में जूनियर आपसे किसी काम में मदद ले सकते है, आप उनकी मदद करेंगे | आज खर्चो में वृद्धि के चलते जेब पर भार बढ़ सकता है | विवाहित जातको की जीवनसाथी कोई इच्छा पूरी करने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज मन में लोगो की भलाई करने का भाव जागेगा | आज ऑफिस में आज काम में ध्यान देंगे, कुछ अधूरे कामो को भी पूरा करेंगे | व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करते दिखेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | खर्चो में अचानक वृद्धि चिंतित कर सकती है | आप घर के बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान दे, बिगड़ सकती है | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत का फल आज मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपके मुख पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | ऑफिस में आज बॉस से कुछ जरुरी बात कर सकते है | ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात करने आ सकता है | जीवनसाथी बेहद खुश नजर आएगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर