Category Archives:  Spiritual

राशिफल 23 नवंबर 2020: इन राशियों पर है महादेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 22 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर असंतुष्ट रहेंगे, लेकिन फिर भी कुछ खर्चे कर सकते है | विवाहित जातको के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा | किसी भी तरह के वाद विवाद से बचने की कोशिश करे | नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन लगेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप खुद दिन को बेहतर बनाने की कोशिश करते दिखेंगे | बच्चे किसी चीज की इच्छा जता सकते है | कामकाज में आज आपको बड़ी मदद मिलने वाली है | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा, जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे कार्य जल्द ही सफल हो जायेंगे | आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन अभी के लिए टाल दे तो अच्छा है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा, प्रिय संग अच्छा समय बिताएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | वैसे नौकरीपेशा जातको पर कार्यभार बढ़ने वाला है, आपको तैयार रहना चाहिए | आज बेवजह के खर्चो से बचने की कोशिश करेंगे | आपको बचत की आदत डालनी चाहिए | दाम्पत्य जीवन थोड़ा कमजोर रहेगा, मतभेद उत्पन्न हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आज के दिन आप व्यर्थ की चिंताओं से दूरी रखने की कोशिश करे, तभी आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को अपने परिवार से मिलवाने की योजना बना सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन भागदौड़ भरा रहेगा | आपके कुछ खर्चे अचानक बढ़ सकते है, जिस वजह से जेब पर भार बढ़ सकता है | किसी भी विवाद को कोर्ट कचहरी तक पहुंचने ना दे | कार्यो को खुद करने की आदत घर में आपकी इज्जत बढ़ाएगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप रहेगा | कुछ कार्यो में अड़चन आ सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएगी | आज उधार लेनदेन में अधिक सतर्कता बरते | घर गृहस्थी वाले जातको को संतान से जुडी कोई चिंता सताएगी | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कहीं निवेश करना चाहते है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है | परिवार संग किसी नए काम को शुरू करने को लेकर विचार कर सकते है | कोई मित्र आपसे किसी मामले में राय मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज किसी काम की वजह से आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिस वजह से आपको थकान रहेगी | आमदनी को लेकर स्थिति ठीक रहेगी, कुछ खर्चे भी होंगे | आज आपको किसी अनुभवी से बड़े काम की सलाह मिलने वाली है, आप उस पर विचार करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कामकाज में भी फुर्ती दिखेगी, आपके बॉस इससे प्रसन्न दिखाई देंगे | आज माता जी  धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय से मन की कोई बात शेयर करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | पिछले दिनों से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे, वो परेशानी दूर होने वाली है | आज परिवार की जरूरतों पर कुछ खर्चे करने वाले है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको धन संबंधी लेनदेनों में ख़ास सावधानी बरतने की जरूरत है | आपको दोस्तों के साथ बनाया कोई प्लान किसी कारण से टालना पड़ सकता है | आज जीवनसाथी आपके जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर